सर्दियों में बदबूदार वूलन कपड़े को साफ करने के आसान टिप्स

How To Clean Odor Woolen Clothes: सर्दियों में वूलन कपड़े व्यक्ति को कई रूप से सुरक्षित रखते हैं। यह बेहद स्टाइलिश भी लगते हैं, लेकिन वूलन कपड़ों के साथ एक समस्या ज़रूरी होती है।
जी हां, अगर समय-समय पर वूलन कपड़े का ध्यान नहीं रखा जाता है तो उससे बदबू आने लगती है। कई बार साफ करने के बाद भी कपड़ों से एक अजीब किस्म की बदबू आती है।
ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से सर्दियों में वूलन कपड़े से बदबू को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये कम
वूलन कपड़े से बदबू दूर करना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके लिए आपको सबसे पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। जी हां, आज भी गांव-देहात में लोग वूलन कपड़े को कुछ देर के लिए धूप में रख देते हैं ताकि किसी किस्म की बदबू नहीं आए। ऐसे में आप जैकेट, स्वेटर या फिर कंबल, बेडशीट आदि को कुछ समय के लिए धूप में रख सकते हैं।
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें
जी हां, नॉर्मल कपड़े से लेकर वूलन कपड़ों से बदबू को दूर करने के लिए एसेंशियल ऑयल एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इससे एक दिन नहीं बल्कि कई हफ़्तों तक वूलन कपड़े सुगंधित रहते हैं। इसके लिए आप किसी भी पसंदीदा एसेंशियल ऑयल को सेलेक्ट कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले आप 1-2 लीटर पानी में डिटर्जेंट पाउडर को डालकर अच्छे से घोल लें।
- अब इसमें 3-4 एसेंशियल ऑयल की बूंद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें वूलन कपड़े को डालकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 20 मिनट बाद वूलन कपड़े को साफ करने पानी से धो लें और धूप में रख दें।
- इससे कपड़े कई हफ़्तों तक सुगंधित रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: वूलन जैकेट में लगे दाग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
खाना बनाने या टाइल्स से दाग साफ करने या फिर कपड़ों से दाग निकालने के लिए आपके एक बार नहीं बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में बदबूदार वूलन कपड़े को सुगंधित रखने के लिए बेकिंग सोडा भी एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले डिटर्जेंट पाउडर का घोल तैयार कर लें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद कपड़े को घोल में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद कपड़े को साफ करके पानी से धो लें और धूप में रख दें।
- नोट: डिटर्जेंट पाउडर में साफ करने के बाद जिस पानी में कपड़े को धो रहे हैं उसमें भी बेकिंग सोडा को डालकर मिक्स कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वूलन सलवार सूट में निकल आए हैं रोएं तो हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
सिरके के इस्तेमाल से बदबू दूर करें
नॉर्मल कपड़े से लेकर वूलन कपड़े से बदबू को दूर करने के लिए सिरके के इस्तेमाल करना एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके इस्तेमाल से स्वेटर, जैकेट, कंबल या फिर बेडशीट आदि कई कपड़ों से बदबू को दूर कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए जिस डिटर्जेंट घोल में वूलन कपड़े को साफ करने वाले हैं उसमें 2-3 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें वूलन कपड़ों को डालकर लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 15 मिनट बाद कपड़े को साफ करके पानी से धो लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@getsetclean,clevelandclinic)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।