Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

घर की दीवारों के लिए सफेद रंग क्यों है फायदेमंद? जानें

घर की दीवारों पर सफेद रंग करने से अक्सर लोग बचते हैं, लेकिन आज हम आपको यह बताएंगे कि दीवारों पर सफेद रंग का पेंट करना कितना फायदेमंद है।   
Updated:- 2023-05-17, 20:42 IST
image

Is White Colour Good for House: घर का पेंट कराते वक्त अक्सर लोग सोचते हैं कि रंग ऐसा करें जो जल्दी गंदा ना हो। खासतौर पर सफेद रंग को घर की दीवारों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि सफेद रंग घर के लिए ठीक नहीं है तो आप गलत हैं। अगर जल्द गंदे हो जाने वाले पार्ट को साइड कर दें तो सफेद रंग के कुछ फायदे भी हैं। आइए जानते हैं इस फायदों के बारे में। 

घर को बढ़ा दिखाती है सफेद दीवारें

white color walls

सफेद दीवारें घर को बढ़ा देखने में बहुत मददगार होती हैं। दरअसल भारत में अधिकतर लोगों का घर छोटा ही होता है। ऐसे में हमें थोड़ी सी जगह में ही सारे कम करने होते हैं। डार्क रंग थोड़ी जगह को और छोटा दिखाता है, जबकि सफेद रंग से कमरा और घर बड़ा-बड़ा लगता है। घर को बढ़ा दिखाने के लिए आप भी अपने घर की दीवारों के लिए सफेद रंग का चुनाव करें। 

इसे भी पढ़ेंः घर में कलर करवाने के बाद बच गया है पेंट, तो ऐसे करें इसे इस्तेमाल

शांति का रंग होता है सफेद 

सफेद रंग शांति के लिए माना जाता है। खासतौर पर बच्चों के कमरों और स्टडी रूम के लिए यह रंग बहुत अच्छा बताया जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा शांति बनाएं तो घर की दीवारों पर सफेद रंग करवा सकते हैं। 

घर लगता है खूबसूरत 

best paint color for house

अगर आप पीले रंग के दिवारों के साथ लाल रंग का फर्नीचर घर में रखेंगे तो वो दिखने में अच्छा नहीं लगेगा। जबकि सफेद रंग के साथ हर रंग और हर तरह का फर्नीचर चला जाता है। घर को मॉडर्न लुक देने के लिए सफेद रंग अच्छा ऑप्शन है। 

सोने में करता है मदद 

सफेद रंग जल्दी नींद लाने के लिए अच्छा माना जाता है। सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। ऐसा में जब हम कमरे में बेड पर लेटते हैं तो अन्य रंगों के मुकाबले सफेद रंग हमें जल्दी नींद लाने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ेंः इन 3 ट्रिक्स की मदद से गर्मी में कमरे को रखें ठंडा-ठंडा, कूल-कूल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।