Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

ऐसे आर्गेनाइज रखें स्टडी रूम, पढ़ाई से बच्चे नहीं भागेंगे दूर

बच्चों के स्टडी रूम को आर्गेनाइज रखना बेहद मुश्किल होता है, पर हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आसानी से बस कुछ टिप्स की मदद से स्टडी रूम को आर्गेनाइज रख सकती हैं।   
Updated:- 2023-05-10, 16:40 IST
image

घर में स्टडी रूम वो जगह होती हैं जहां का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। अक्सर छोटे बच्चों का स्टडी रूम बिखरा हुआ होता हौ और उसे आर्गेनाइज करने में समय लग जाता है,लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप बच्चों के स्टडी रूम को आर्गेनाइज रख पाएंगी। 

1) बुक्स के लिए अलग स्पेस 

जब बात स्टडी रूम को आर्गेनाइज करने की हो तो सबसे पहला और जरूरी स्टेप है कि आप बच्चों की सारी बुक्स को एक जगह पर ना रखें इससे उन्हें बुक्स ढूंढने में परेशानी होती है और वह दोबारा सही ढंग से बुक्स नहीं रख पाते हैं। बच्चों की कोर्स बुक्स को अलग कर दें और नोवल आदि को अलग रखें। इस तरह से आपके लिए बुक्स को अलग-अलग आर्गेनाइज करना अधिक आसान हो जाएगा। साथ ही साथ फिर से आपको सभी बुक्स को अरेंज करने के अलग से बुकशेल्फ की जरूरत महसूस नहीं होगी। इसके अलावा आप बुक्स को सब्जेक्ट के हिसाब से भी रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें :बुकशेल्फ की मदद से घर के डेकोरेशन में लगाएं चार-चांद

2)बैग रखने के लिए स्पेस

tips to organize your kids study room

अगर स्टडी रूम में अलग से बैग रखने के लिए स्पेस नहीं है, तो आपको चेयर या टेबल के पास एक ऐसी शेल्फ रखनी चाहिए। बैग रखने के लिए इस शेल्फ का यूज किया जा सकता है। इसके अलावा बच्चे अपना बॉक्स या फिर स्टोरी बुक भी इस शेल्फ पर रख सकते हैं। इसके अलावा अगर स्टडी रूम में फ्लोटिंग शेल्फ भी है तो उसमें आप बच्चों के पेंट कलर्स रख सकती हैं।

3)पुरानी किताबों को ऐसे रखें 

स्टडी रूम में अगर बच्चों की पुरानी किताबें रखी हुई हैं, तो उन्हें भी सही से रखना जरूरी होता है। पुरानी किताबों को रखने के लिए आपको सबसे पहले साइज, आकार, वजन के आधार पर इन्हें बांटना होगा और स्टडी रूम में अगर बेड है तो बेड के कॉर्नर से लेकर बॉटम स्पेस को यूज करके आप उसमें एक शेल्फ को बनवा सकती हैं। इस शेल्फ में आप बच्चों की पुरानी किताबें आराम से रख सकती हैं। इसके अलावा रूम के कार्नर पर आप एक बुक वॉल बना सकती हैं और उसमें भी बुक्स रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें :फ्लोटिंग शेल्फ को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं यह आइडियाज

इन टिप्स की मदद से आप बच्चों के स्टडी रूम को आर्गेनाइज रख पाएंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।