Holika Dahan 2025 Ke Rivaj: क्या होलिका दहन के दिन नहीं बनानी चाहिए रोटी?

होलिका दहन इस साल 13 मार्च, दिन गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन शाम के समय लड़की और गोबर के कंडों से होलिका तैयार की जाएगी और फिर परिवार एवं आस पड़ोस के सभी लोग मिलकर अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन करेंगे। होलिका दहन से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं जिनका पालन लोक समाज में किया जाता है ताकि खुशहाली बनी रहे और ग्रहों का शुभ प्रभाव भी प्राप्त हो सके क्योंकि ये मान्यताएं ग्रहों के प्रभाव से भी जुड़ी होती हैं। ऐसी ही एक मान्यता है होलिका दहन के दिन रोटी न बनाने की। आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि आखिर क्यों होलिका दहन के दिन रोटी नहीं बनाई जाती है।
होलिका दहन के दिन क्यों नहीं बनती है रोटी? (Holika Dahan Ke Din Kyu Nahi Banti Hai Roti?)

लोक मान्यता है कि किसी भी पर्व पर घर में अन्न नहीं बनता है बल्कि पर्वों पर विशेष व्यंजन बनाये जाते हैं। ठीक ऐसे ही होलिका दहन वाले दिन और होली पर भी रोटी नहीं बनानी चाहिए क्योंकि इस दिन विशेष रूप से गुजिया, दही भल्ले और आदि अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan Beliefs 2025: क्या सास-बहू को नहीं देखना चाहिए साथ में होलिका दहन?
वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखें तो होलिका दहन के दिन चंद्रमा की स्थिति पूर्णिमा के दायरे के अंतर्गत होती है। साथ ही, होलिका दहन की सुबह सूर्य की दिशा और दशा भी कमजोर बनी रहती है। ऐसे में दोनों मुख्य ग्रहों को मजबूत बनाये रखने के लिए अन्न नहीं बनता है।

असल में रोटी गेहूं से बनती है और गेहूं का नाता सूर्य से होता है। ऐसे में गेहूं से इस दिन कुछ भी बनाया जाए तो उससे सूर्य मजबूत ही होते हैं लेकिन चूंकि गेहूं राहु का भी प्रिय माना जाता है। इसलिए होलिका दहन या होली पर रोटी बनाने की मनाही है। इससे राहु का दुष्प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025 Date: क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त? जानें तिथि और महत्व
इसके अलावा, एक और कारण होलिका दहन पर रोटी न बनाने का यह है कि होलिका को अग्नि ने जलाया था और अग्नि पर सीधे तौर पर गेहूं आटे के रूप में स्पर्श होता है। ऐसे में अग्नि दोष लगता है और घर में अशुभता आती है। नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करने लगती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।