फाल्गुन माह की पूर्णिमा से पहले छोटी होली मनाई जाती है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के दिन गोबर के कंडों से अग्नि प्रज्वलित कर उसकी परिक्रमा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा करने से कैसी भी नकारात्मकता दूर हो जाती है और बुरी नजर का प्रभाव भी नहीं पड़ता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब होगा होलिका दहन, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।
फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च, दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 35 इनत पर होगा। वहीं, इसका समापन 14 मार्च, दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, पूर्णिम 14 मार्च की पड़ेगी यानी कि होलिका दहन एक रात पहले 13 मार्च को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Holi Pitru Puja 2025: क्या होली पर होती है पितृ पूजा? जानें विधि और महत्व
होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रहा है और रात 12 बजकर 30 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। यानी कि होलिका दहन के लिए कुल मिलाकर समय अवधि 1 घंटे 4 मिनट रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि होलिका दहन के समय से पहले ही पूजा की सामग्री एकत्र कर लें।
होलिका दहन के दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 41 मिनट है और सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 31 मिनट है। वहीं, इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। अमृत काल सुबह 11 बजकर 18 मिनट से दोपहर 1 बजकर 3 मिनट है। इसमें होलिका दहन का दान करन शुभ होगा।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन क्यों जलाई जाती है नई फसल की फली, जानें महत्व
होलिका दहन का महत्व पौराणिक कथाओं से कहीं अधिक है। यह परंपरा आत्मा की शुद्धि और मन की पवित्रता का प्रतीक मानी जाती है, जो व्यक्तियों को होली के उत्सव के लिए मानसिक और आत्मिक रूप से तैयार करती है। इसके अलावा, होलिका दहन कृषि चक्र से भी जुड़ा हुआ है। नई फसल को देवताओं को अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।