Holika Dahan 2025 Rituals: होलिका दहन के दिन क्यों लगाते हैं सरसों का लेप? जानें क्यों फिर अग्नि में जलाते हैं उस मैल को

इस साल होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार को है। होलिका दहन के अवसर पर लोग उबटन लगाते हैं। उबटन को न केवल सुंदरता का कारक माना जाता है, बल्कि इसका संबंध ग्रहों से भी है। उबटन लगाने से आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है और ग्रहों के दुष्प्रभाव भी दूर हो सकते हैं। आपको बतादें, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में, होलिका दहन पर परिवार के सभी सदस्य उबटन लगाते हैं। फिर शरीर से उतारे गए उबटन या मैल को होलिका दहन के समय आग में डाल देते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। अब ऐसे में सवाल है कि आखिर होलिका दहन के दिन सरसो का उबटन लगाने का महत्व क्या है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
होलिका दहन के दिन सरसो का उबटन क्यों लगाते हैं?

मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की रात को शरीर पर उबटन लगाने से साल भर की नकारात्मक ऊर्जा और बुराइयां शरीर से निकल जाती हैं और होलिका की अग्नि में भस्म हो जाती हैं। यह आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है। ज्योतिष के अनुसार, उबटन में शामिल सामग्री विभिन्न ग्रहों का प्रतिनिधित्व करती है। इन ग्रहों के प्रभाव से सुख, समृद्धि, मानसिक शांति, भाग्य में वृद्धि होती है। इसलिए होलिका दहन के दिन सरसो का उबटन लगाने का महत्व है।
इतना ही नहीं, होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की थी। क्योंकि प्रह्लाद को जलाने की कोशिश में होलिका उनकी बुआ आग में जलकर मर गई थी और इससे नकारात्मक ऊर्जा में जलकर भस्म हो गया है। इसी कारण लोग अपने भीतर की नकारात्मकता को होलिका की अग्नि में जलाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Holika Dahan 2025 Date: क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त? जानें तिथि और महत्व
ज्योतिष शास्त्र में सरसो का उबटन लगाने का महत्व

सरसों का तेल शनि ग्रह से संबंधित है। इसलिए, सरसों का उबटन लगाने से शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन क्यों जलाई जाती है नई फसल की फली, जानें महत्व
जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, उन्हें सरसों का उबटन लगाने से राहत मिल सकती है। साथ ही जातक के जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।