Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

आखिर क्यों बंद कमरे में नहीं करना चाहिए Bonfire?

कई लोग बंद कमरे में Bonfire करते है चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों नही करना चाहिए।
Updated:- 2022-12-06, 17:58 IST
image

ठंड के दिन पास आते ही हम बोनफायर करते हैं। अगर आप भी बोनफायर करना पसंद करती है तो अभी से कुछ बातों को जान लें। कई बार हम बोनफायर करते हैं लेकिन कुछ मुख्य चीजों का ख्याल नहीं रखते हैं। बता दे कि बोनफायर करते समय आपको कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप भी कुछ चीजों का ख्याल नहीं रखती हैं तो अभी से जान ले इन चीजों के बारे में विस्तार से।

कार्बन मोनोऑक्साइड हो सकता है जानलेवा

कई लोग सर्दियों में बोनफायर करना पसंद करते है। बोनफायर करते समय ज्यादातर लोग कोयला का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दे कि कोयला आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। बोनफायर जब हम करते हैं तो कोयला या लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड के अलावा भी कई अन्य जहरीली गैसें निकलती हैं। यह गैस किसी भी इंसान के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं।

बंद कमरे में ना करें बोनफायर 

why we should not bonfire in closed room

कई बार हमें इन बातों का पता नहीं होता और हम बंद कमरे में कोयला या लकड़ी से बोनफायर करते हैं। ऐसा करना हमारे लिए और खासकर छोटे बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बंद कमरे में कही से भी बाहर की हवा नहीं आती है और यह हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर में हीटर चलाते वक्त रखें इन सेफ्टी टिप्स का ध्यान

ऑक्सीजन का लेवल कम होने के कारण जा सकती हैं जान

साइंस के अनुसार कोयला या लकड़ी जलाने के कारण कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके कारण ही ऑक्सीजन का लेवल काफी ज्यादा कम हो जाता है। जिसके कारण यह कार्बन सीधे ब्रेन पर असर डालता है और सांस के जरिए पूरे शरीर में फैल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: विंटर में रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रही ये गलतियां

कमरे का दरवाजा खुला रखें

आपको बता दे कि अगर आपने कमरे मे बोनफायर किया है और कोई व्यक्ति उस दौरान कमरे में सोया हुआ है तो वह बेहोश भी हो सकता है। अगर आगे से आप भी बोनफायर करती है तो आपको घर के सभी दरवाजों को बंद नहीं करना हैं। खिड़कियों को खोलकर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा और आप आसानी से घर पर बोनफायर का आनंद उठा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


 

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।