रंग-गुलाल नहीं, कभी पलाश के फूलों से खेली जाती थी होली? जानें इससे कलर बनाने के 3 तरीके

How To Make Colour Help Of Palash Flower: होली का त्योहार 04 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर हर-तरफ रंग-बिरंगे कलर्स की धूम देखने को मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं प्राचीन समय में केमिकल वाले रंगों के बजाय पलाश के फूलों का इस्तेमाल किया जाता था। आज के इस लेख में हम आपको पलाश के फूल से 3 तरीके से रंग बनाने का तरीका और कब से शुरू हुआ केमिकल रंगों का इस्तेमाल इसके बारे में बताने जा रहे हैं?
प्राचीन समय में होली कैसे खेली जाती थी?
होली का पर्व दो-चार या 10 साल से नहीं बल्कि बरसों से मनाई जाती है। अब ऐसे में मन में यह प्रश्न आता है कि तब होली कैसे खेली जाती रही होगी क्या आज की तरह पहले भी इन्हें रंगों का इस्तेमाल किया जाता था?
होली की शुरुआत धार्मिक मान्यताओं और लोककथाओं से मानी जाती है। पहले के समय में होली मुख्य रूप से नेचुरल रंगों से खेली जाती थी। लोग फूल, चंदन और हल्दी का उपयोग करते थे। बसंत ऋतु में पेड़-पौधों पर नए फूल खिलते थे, तो इन फूलों से होली का रंग बनाया जाता था। खासतौर से टेसू यानी पलाश के फूल से।
इसे भी पढ़ें- होली के मौके पर बगीचे में लगे फूलों से बनाएं नेचुरल रंग
रंगों का इस्तेमाल कब से शुरू हुआ?
बदलते समय के साथ नेचुरल रंगों की जगह पर रंगों का इस्तेमाल शुरू हुआ। ऐसा कहा जाता है कि रंगों का चलन भगवान कृष्ण और राधा की प्रेम लीला से जुड़ा है।
वृंदावन और बरसाना में कृष्ण और गोपियों की होली से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित है। ऐसा कहा जाता है भगवान कृष्ण अपनी सखियों के साथ गुलाल से होली खेलते थे।
गुलाल या अबीर को प्राकृतिक रंगों से तैयार किया जाता था, जिसमें फूलों, पत्तियों और मिट्टी से प्राप्त रंग शामिल थे। इसका उल्लेख भक्तिकाल की कविताओं और साहित्य में देखने को मिलता है। खासकर 15वीं-16वीं सदी के दौरान हुआ।
पलाश के फूल से रंग कैसे बनाया जाता है?
पलाश के फूलों से रंग बनाने के लिए आपको केवल इनको पानी में भिगोने की जरूरत होती है। इस फूल से बने रंग का इस्तेमाल करने से स्किन को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है क्योंकि यह पूरी तरह से नेचुरल होता है। नीचे देखें रंग बनाने का तरीका-
- सबसे पहले फूलों को लाकर इन्हें सुखा लें।
- अब इन्हें पानी में डालकर रातभर या 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें।
- अगले दिन पानी को छानकर दूसरे बर्तन में डालें।
- अब आप देखेंगे कि रंग बनकर तैयार है।
दूसरा तरीका-पलाश के फूल से कैसे बनाएं गुलाल?
अगर आप पानी से नहीं खेलना चाहती हैं, तो पलाश के फूलों से ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर सकती हैं।
गुलाल बनाने का तरीका
- पलाश के फूलों को पूरी तरह सुखाकर उनका महीन पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर को आरारोट या टैल्कम पाउडर के साथ मिलाएं।
- चमक के लिए आप इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर या आटे का चोकर मिला सकती है।
तीसरा तरीका- समय कम होने पर पलाश के फूल से रंग कैसे बनाएं?
अगर आपके पास समय कम है और आप फूलों को रात भर भिगोना भूल गई हैं, तो यह तरीका अपना सकती हैं।
रंग बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें और उसमें पलाश के फूल डाल दें।
- जब पानी खौलने लगे, तो उसमें एक चुटकी चूना मिला दें।
- चूना डालने से पलाश फूल का रंग तुरंत बदलकर गहरा लाल या नारंगी हो जाता है।
- चूना बहुत कम मात्रा में डालें।
इसे भी पढ़ें- फूड आइटम्स के नेचुरल कलर से पहचानें कि क्या है उसमें खास
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।