Eco Friendly Holi Colours: टेसू ही नहीं इन फूलों से भी बना सकती हैं नेचुरल कलर्स, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

होली का त्योहार रंगों का होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल रंग हमारी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुराने समय में होली केवल प्राकृतिक रंगों से खेली जाती थी, जिसमें टेसू के फूलों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेसू के अलावा भी हमारे आसपास ऐसे कई फूल हैं जिनसे आप घर पर ही हर्बल गुलाल तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन फूलों के बारे में और उन्हें बनाने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।
गेंदे के फूल से बनाएं रंग
पीला रंग खुशी का प्रतीक माना जाता है। गेंदे के फूलों से बना पीला रंग न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित है, बल्कि इसमें एक भीनी-भीनी खुशबू भी होती है।

गेंदे के फूल से रंग कैसे बनाएं?
- गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को अलग कर लें।
- इन पंखुड़ियों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
- सूखने के बाद इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- गाढ़ा पीला रंग पाने के लिए इसमें थोड़ी हल्दी मिला सकते हैं और मात्रा बढ़ाने के लिए थोड़ा सा मकई का आटा मिला दें।
- इससे आपका पीला रंग बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- होली के रंग से दीवारों को बचाने के लिए करें ये काम
गुलाब से बनाएं रंग
गुलाबी रंग के गुलाब के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये रंग भी अच्छा लगता है।

गुलाबी रंग बनाने का तरीका
- गुलाब के फूलों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें। यह एक गहरा पिंक रंग देगा।
- गीला रंग बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को रात भर पानी में भिगोकर उबालें।
- सुबह तक आपको एक गहरा पिंक पानी मिल जाएगा, जो बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
अपराजिता के फूल से बनाएं रंग
अपराजिता के नीले फूल प्राकृतिक नीला रंग बनाने के लिए बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- होली पर केमिकल रंगों के बजाय इस फूल से तैयार करें नेचुरल कलर, बच जाएंगे पैसे
नीला रंग बनाने का तरीका
- अपराजिता के ताजे या सूखे फूलों को गर्म पानी में डालें।
- कुछ ही मिनटों में पानी गहरा नीला हो जाएगा।
- यदि आप सूखा नीला रंग चाहती हैं, तो फूलों को सुखाकर पीस लें और इसमें थोड़ा सा मैदा या आरारोट पाउडर मिलाएं।
इस तरह से आप नेचुरल कलर को तैयार कर सकती हैं, ताकि ये आपकी और बच्चों की स्किन के लिए बेहतर हो। साथ ही आपको किसी तरह की समस्या न हो, तो उठाइए अपने बगीचे के फूल का इस्तेमाल करके रंग बनाना।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।