Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:39 AM IST

नरगिस की शादी के बाद खुद को क्यों सिगरेट से जलाया करते थे राज कपूर, जानें वजह

बॉलीवुड की अमर प्रेम कहानियों में सबसे पहले नर्गिस और राज कपूर की लव स्टोरी आती है। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
Updated:- 2022-09-05, 14:45 IST
image

बॉलीवुड की आइकोनिक लव स्टोरी का ज़िक्र राज कूपर और नर्गिस की प्रेम कहानी के बिना हो ही नहीं सकता। बता दें कि एक जमाने में लोग ब्रेकअप करने पर खुद को नुक्सान पहुंचाते थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा ब्रेकअप हुआ था जिसके बारे में सुन सभी लोग दंग रह गए थे। जब बॉलीवुड के एक्टर प्रोडूसर ने ब्रेकअप होने पर खुद को सिगरेट से जला दिया था। वह एक्टर प्रोड्यूसर और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर थे। चलिए जानते हैं पूरा किस्सा आखिर क्यों एक्टर ने सिगरेट से खुद को जलाया था। 

raj kapoor

कुछ अफेयर्स जिनकी चर्चाएं आज तक होती हैं

बॉलीवुड के कुछ कपल ऐसे भी थे जो भले एक दूसरे के हो नहीं पाए लेकिन उनकी लव स्टोरी के बारें में लोग आज भी बात करना पंसद करते हैं। राज कपूर साहब और नरगिस जी 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन अचानक ही ये रिश्ता टूट गया और ऐसा टूटा कि दोबारा दोनों कभी साथ में दिखाई नहीं दिए।

nargis love life

राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी

राज कपूर और नरगिस एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार किया करते थे। दोनो की जोड़ी दर्शकों को भी काफी ज्यादा पंसद आती थी लेकिन इस लव स्टोरी में सबसे बड़ी अड़चन थी राज कपूर की शादी। 

इसे भी पढ़ें : Nargis Love Story: प्यार हुआ, इकरार हुआ मगर फिर भी अधूरी रह गई इनकी प्रेम कहानी

राज कपूर थे शादीशुदा 

राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर से हो चुकी थी। वह 5 बच्चों के पिता भी बन गए थे। ऐसे में वो नरगिस से केवल साथ रहने का वादा करते थे उन्होंने कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा। 

नरगिस ने राज कपूर से दूरी बना ली

राज कपूर सिर्फ नरगिस से शादी का वादा किया करते थे लेकिन उन्होने उस वादें को पूरा नहीं किया। तब नरगिस ने उनसे दूर जाने का फैसला कर लिया और सुनिल दत्त का साथ चुन लिया।

इसे भी पढ़ें : Sunil Dutt Birth Anniversary: सुनील दत्त ने ऐसे जीता था नरगिस का दिल

नशे में चूर रहने लगे राज कपूर

एक इंटरव्‍यू में राज कपूर की पत्नी कृष्‍णा राज कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि ' नरगिस की शादी के बाद शायद ही कोई रात ऐसी बीती होगी जब राज कपूर रोए न होंगे, वह घर पर देर से आते थे, शराब के नशे में चूर वह बाथटब में गिर कर रोते थे।

खुद को जलती सिगरेट से भी दागा करते थे

राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर ने बताया था कि ' राज कपूर कई बार नशे में जलती सिगरेट से खुद को दागा भी करते थे। 

 

राज कपूर को लगता था नरगिस ने उन्हें धोखा दिया है

1986 में खुद राज कपूर ने एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्‍यू में कहा था कि नरगिस ने उन्‍हें धोखा दिया था। 

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।