रिलेशनशिप हो या मैरिड लाइफ, पर्सनल स्पेस क्यों है जरूरी

किसी भी रिश्ते में अपने लिए समय बहुत जरूरी है, जिसे पर्सनल स्पेस कहा जाता है। पार्टनर के बीच यदि पर्सनल स्पेस है, तो उसकी जिंदगी खुशहाल है, तो लिए जानते हैं यह क्यों जरूरी है।  
Updated:- 2024-08-13, 14:32 IST
image

किसी भी रिलेशन के सक्सेस के पीछे है कारण है सामने वाले का सम्मान और खुद से ज्यादा पार्टनर के बारे में सोचना। इसके अलावा सामने वाले के लिए सम्मान और विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी है पर्सनल स्पेस जिसके ना होने पर रिश्ते में दोनों का दम घुटने लगता है। यदि आप एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन एक दूसरे को पर्सनल स्पेस नहीं दे रहे हैं, तो कुछ ही दिनों में आपका रिश्ता कमजोर होने लगेगा और आप जल्द से जल्द उस रिश्ते से बाहर आना चाहेंगे।

अक्सर आज कल के युवाओं के बीच पर्सनल स्पेस न होने के कारण रिलेशनशिप को लेकर इंटरेस्ट खत्म होते हुए देखने को मिल रहा है। पर्सनल स्पेस को आज कल के युवा मी टाइम भी कह रहे हैं। मी टाइम यानी खुद के लिए वक्त, जिसमें वह पूरी तरह से आजाद मिले, पार्टनर से किसी तरह का सवाल-जवाब और रोक-टोक न हो। पर्सनल स्पेस होने से दोनों के बीच सम्मान, विश्वास और प्यार बढ़ता है। ऐसे में चलिए इस लेख में जान लेते हैं, कि किसी भी रिश्ते के लिए पर्सनल स्पेस या मी टाइम क्यों जरूरी है।

रिलेशनशिप में पर्सनल स्पेस क्यों जरूरी

Importance of personal space in relationships

विश्वास बढ़ता है

यदि कोई रिलेशनशिप या मैरिज रिलेशन है, और अपने पार्टनर को उसका पर्सनल स्पेसदे रहा है, तो वह एक तरह से दोनों के बीच विश्वास और भरोसा बढ़ाने के बहुत अच्छा तरीका है। आपको यदि विश्वास है, तभी आप अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देंगे। इससे दोनों के लिए एक दूसरे के लिए विश्वास बढ़ता है और रिश्ता मजबूत होता है।

आजादी महसूस होती है

पर्सनल स्पेस न मिलने से लोग रिश्ते में बंधक महसूस करने लगते हैं। थोड़े समय बाद लोग अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर पाने, जाने और लेने के कारण चिड़चिड़े हो जाते हैं और खुद को सामने वाले के बंधक के रूप में देखते हैं। आजादी के लिए किसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस मिलना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: ये संकेत दिखाई दें तो समझ लीजिए कि आपके पार्टनर को चाहिए पर्सनल स्पेस

रिश्ता मजबूत होता है

Benefits of personal space in marriage

यदि आप अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देते हैं, तो वह अपने वक्त को अपने हिसाब से इस्तेमाल कर खुश रहते हैं। साथ ही सामने वाले की पर्सनल स्पेस को भी अहमियत देते हैं। इससे दोनों खुश रहते हैं और यदि दो लोग अपने रिश्ते में खुश हैं, तो उनका रिश्ता मजबूत होता है।

झगड़े कम होते हैं

दोनों को यदि पर्सनल स्पेस मिलते रहेगा, तो दोनों की समस्याएं भी खुद ब खुद कम होगी, दोनों एक दूसरे से खुश रहेंगे, चिड़चिड़ापनमहसूस नहीं होगा और एक दूसरे को समझने की ज्यादा कोशिश करेंगे, जिससे दोनों के बीच झगड़े कम होंगे।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: बिना बोले भी अपने पार्टनर को इन 4 तरीकों से कर सकती हैं इंप्रेस

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।