क्या आप भी ठोक-पीटकर चलाती हैं टीवी का रिमोट? इसके पीछे का दिलचस्प साइंस यहां जानें

आजकल सभी घरों में टीवी जरूर देखने को मिलता है। हम जब ऑफिस से आते हैं या फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं तो टीवी जरूर देखते हैं। आजकल टीवी भी कई साइज और हाई क्वालिटी में आ रहे हैं, लेकिन एक ऐसी दिक्कत हैं जो हर तरह के टीवी के साथ देखने को मिलती है। हम बात कर रहे हैं रिमोट की। ऐसा हर किसी के साथ होता है कि चैनल चेंज करते-करते रिमोट काम करना बंद कर देता है।
ऐसे में हम सभी तो पहले ताे उसे ठोक-पीट कर चलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब ये सही नहीं होता है तब जाकर सेल चेंज करते हैं। हालांकि, ज्यादातर मामले में ये थपथपाकर ही सही हो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा कैसे होता है? इसके पीछे क्या साइंस है? अगर नहीं, तो हम आपको इसके पीछे की असली वजह बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1774427981678.jpg)
क्यों काम करना बंद कर देता है टीवी का रिमोट?
आपको बता दें कि रिमोट के अंदर जो बैटरी लगी होती है, उसी से रिमोट को पावर मिलती है, लेकिन समय के साथ बैटरी के जो कॉन्टैक्ट (जहां बैटरी लगती है) होते हैं, वहां एक लेयर जमने लगती है। इसे ऑक्सिडेशन कहा जाता है। ये लेयर धूल की तरह नजर आती है। इसी लेयर के जमने से रिमोट काम करना बंद कर देता है।
ऑक्सिडेशन क्या करता है?
अब आप सोच रही होंगी कि लेयर जमने से रिमोट के काम न करने का क्या कनेक्शन है? तो बता दें कि जब ये लेयर बन जाती है, तो बैटरी से मिलने वाली पावर में बाधा आती है। यानी बैटरी में पावर तो होती है, लेकिन वो रिमोट तक सही से पहुंच नहीं पाती है। इसी वजह से रिमोट काम करना बंद कर देता है या बीच-बीच में चलने लगता है।
यह भी पढ़ें- रिमोट के बटन पर छप गए हैं उंगलियों के काले निशान? यहां दिए गए तरीकों से बनाएं नया जैसा
थपथपाने से कैसे चलने लगता है रिमोट?
अब आती है सबसे दिलचस्प बात। जब आप रिमोट को हल्का सा थपथपाती हैं या ठोकती-पीटती हैं तो रिमोट के अंदर लगी बैटरी और उसके कॉन्टैक्ट्स थोड़ा हिल जाते हैं। इससे जो जमी हुई लेयर होती है, वो इधर-उधर हो जाती है। इससे रिमोट को पावर मिलने लगती है। बस, इसी वजह से रिमोट कुछ समय के लिए फिर से काम करने लगता है।
यह भी पढ़ें- काम करते-करते जाम हो गया कीबोर्ड? सर्विस सेंटर जाने की टेंशन छोड़ें, इस ट्रिक से घर बैठे बचाएं अपने पैसे
क्या हर बार ये तरीका काम करता है?
अब अगर आपको लग रहा है कि ये तरीका हर बार काम करेगा तो ऐसा नहीं है। अगर सेल की बैटरी पूरी तरह से खत्म हो गई है या बहुत ज्यादा गंदगी जमा हो गई है, तो सिर्फ थपथपाने से काम नहीं चलेगा। आपको सेल बदलने की जरूरत पड़ेगी और साथ ही इसकी सफाई भी करनी पड़ेगी।
-1774427995589.jpg)
यह भी पढ़ें- लैपटॉप खरीदने के बाद कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती? तुरंत अपडेट करें ये सेटिंग्स
इन बातों का रखें ध्यान
- महीने दो महीने में एक बार बैटरी चेक करें
- अगर गंदगी दिखे तो साफ करें
- इस्तेमाल न होने पर बैटरी निकालकर रखें
तो अगर आप भी रिमोट के काम न करने पर उसे ठोक पीट कर चला लेती हैं तो इसके पीछे ये वजह है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।