Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

लैपटॉप खरीदने के बाद कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती? तुरंत अपडेट करें ये सेटिंग्स

यदि आपने नया लैपटॉप लिया है और तो आप उसे तुरंत चलाने की गलती ना करें। उसे चलाने से पहले अपडेट करें। जानते हैं इन अपडेट्स के बारे में... 
Updated:- 2026-02-07, 10:00 IST
laptop settings

नया लैपटॉप खरीदना बेहद रोमांचक होता है, लेकिन इसे डिब्बे से बाहर निकालते ही इस्तेमाल करना या फिल्में देखना, एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। ऐसे में उसकी डिफॉल्ट सेटिंग पर ही छोड़ देते हैं, जिससे न केवल लैपटॉप की उम्र कम हो सकती है बल्कि सुरक्षा का खतरा की बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आपने अभी नया लैपटॉप लिया है तो चलाने से पहले कुछ सेटिंग्स करना बेहद जरूरी है। ऐसे में इन सेंटिग्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आपने लैपटॉप लिया है तो चलाने से पहले कौन-सी सेटिंग्स को अपडेट करें। पढ़ते हैं आगे... 

नए लैपटॉप में जरूर करें ये सेटिंग्स

बता दे लैपटॉप को जब भी फैक्ट्री से निकाला जाता है और हाथों तक पहुंचता है तो उस बीच काफी समय बीत चुका होता है। इस दौरान सॉफ्टवेयर्स अपडेट हो जाते हैं। ऐसे में आप सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं फिर अपडेट एंड सिक्योरिटी पर क्लिक करें, फिर विंडोज अपडेट पर जाएं और चेक फॉर अपडेट्स पर क्लिक करें। इससे आपका सिस्टम बग्स से बच जाएगा और परफॉर्मेंस अच्छा देगा।

laptop setting

ज्यादातर कंपनियां लैपटॉप में कई फालतू एप्स जैसे- ट्रायल एंटीवायरस, गेम की यूटिलिटी, टूल्स पहले से इंस्टॉल करके भेजती हैं। ये न केवल रैम और स्टोरेज को घेरती हैं बल्कि बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। ऐसे में आप कंट्रोल पैनल में जाकर अनइंस्टॉल ए प्रोग्राम में जाएं और इन एप्स को हटा दें, जिससे आपकी स्पीड और अच्छी हो जाए।

यदि सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने से आपका लैपटॉप खराब होता है तो रीस्टोर प्वाइंट आपको पुराने वर्जन पर वापस जाने में मदद करता है। सर्च बार में क्रिएट ए रीस्टोर प्वाइंट टाइप करें और अपने सिस्टम ड्राइव के लिए इसे अनेबल करें। यह बेहद ही जरूरी कदम होता है। इससे आपका सॉफ्टवेयर पहले जैसा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें - क्या आधार के बिना बंद हो जाएगी आपकी IRCTC आईडी? रेलवे ने तय किया बुकिंग का नया समय, पढ़ें पूरी खबर

पावर और स्लिप सेटिंग को कस्टमाइज जरूर करें। डिफॉल्ट रूप से लैपटॉप की ब्राइटनेस और पावर सेटिंग्स बढ़ी होती हैं जो बैटरी को जल्दी खत्म कर देती हैं। ऐसे में आप पावर एंड स्लीप सेटिंग्स में जाकर स्क्रीन ऑफ होने का समय कम कर दें और बैटरी सेवर मोड को अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर दें।

laptop settings

अगर आपका लैपटॉप चोरी हो जाए या कहीं छूट जाए तो Settings > Update & Security > Find My Device पर जाकर इस फीचर को ऑन कर दें। ऐसा करने से आप अपने सिस्टम को आसानी से सर्च कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें - अब कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मिलेगी आजादी, WhatsApp पर शुरू हुई सरकारी कानूनी सेवा, जानें कैसे उठाएं लाभ?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।