Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

Smart TV Hacking Signs: मोबाइल फोन या सोशल मीड‍िया अकाउंट ही नहीं, स्मार्ट टीवी भी हो सकता है हैक; इन 5 संकेतों ये करें पहचान

स्मार्ट टीवी हमारी लाइफ का जरूरी ह‍िस्‍सा बन चुका है। ज‍िस तरह आप मोबाइल और लैपटॉप की सेफ्टी का ख्‍याल रखती हैं, उसी तरह टीवी की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं ज‍िसे पहचानकर आप भी बड़ा नुकसान होने से बचा सकती हैं।
Updated:- 2026-02-15, 09:00 IST
smart tv hack signs

आज के समय में सभी घरों में स्‍मार्ट टीवी देखने को म‍िल जाएगा। मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट की तरह ही ये भी हमारी लाइफ का एक जरूरी ह‍िस्‍सा बन चुका है। स्मार्ट टीवी में इंटरनेट, ऐप्स, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन और कई बार कैमरा भी होता है। अब ये भी कंप्‍यूटर की तरह ही काम करता है।

साफ शब्‍दों में कहें तो अब माेबाइल और लैपटॉप की तरह आपका स्‍मार्ट टीवी भी हैक हो सकता है। हालांक‍ि, जब आपका स्‍मार्ट टीवी हैक होता है तो कुछ संकेत नजर आने लगते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें पहचानकर आप भी कोई बड़ा नुकसान होने से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं-

smart tv hack signs (1)

अचानक से टीवी का बहुत स्लो हो जाना

जब भी कोई आपके स्‍मार्ट टीवी को हैक करने की कोश‍िश करेगा तो आपका टीवी बहुत ही स्‍लो स्‍पीड में चलने लगेगा। अगर आपका टीवी रिमोट कमांड लेने में समय लगाए या ऐप्स खोलने में ज्यादा देर करे, तो ये कोई नॉर्मल बात नहीं है। ऐसा किसी मैलवेयर की वजह से भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Laptop Security Tips: लैपटॉप की ये सेटिंग कर रही हैं आपकी जासूसी, प्राइवेसी बचानी है तो तुरंत फॉलो करें ये ट्र‍िक

टीवी का बार-बार क्रैश या ऑन-ऑफ होना

अगर आपकी टीवी अचानक से बंद हो जाती है या अपने आप रीस्टार्ट होकर बार-बार हैंग होती है ताे ये भी हैक होने का ही संकेत है। खासकर तब जब स्टोरेज खाली हो और सॉफ्टवेयर अपडेटेड हो तो इसे इग्‍नोर नहीं करना चाह‍िए।

अनजान पॉप-अप दिखना

अगर टीवी स्क्रीन पर ऐसे पॉप-अप या नोटिफिकेशन दिखने लगें, जिनका टीवी देखने से कोई लेना-देना नहीं है, तो सतर्क हो जाएं। यह भी हैकिंग या वायरस का इशारा हो सकता है।

अपने आप से कोई ऐप इंस्‍टॉल होना

अगर आपके टीवी में खुद से ही कोई ऐप इंस्‍टॉल हो जाए तो ये साफ संकेत है क‍ि आपका टीवी हैक हो चुका है। कई बार तो होम स्क्रीन के आइकन या नाम भी बदलने लगते हैं।

smart tv hack signs (2)

सेटिंग्स का अपने आप बदल जाना

WiFi, ब्लूटूथ या प्राइवेसी सेटिंग्स का अपने आप बदल जाना भी हैक होने कर संकेत देता है। इसका मतलब हो सकता है कि कोई बाहर से आपके टीवी तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा है। इससे आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है।

टीवी से अजीब सी आवाजें आना

अगर आपके स्‍मार्ट टीवी का माइक्रोफोन या कैमरा (अगर टीवी में मौजूद हो) बिना वजह एक्टिव होने लगे या टीवी से अजीब सी आवाजें आने लगें तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

यह भी पढ़ें- Mobile Phone Safety Tips: स्‍मार्टफोन के अंदर चला गया है पानी? भूलकर भी न करें ये काम, वरना बम की तरह फट सकता है मोबाइल

Smart TV को कैसे रखें सेफ?

  • हमेशा ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें
  • सेटिंग्स में जाकर Unknown Sources का ऑप्शन ऑफ कर दें
  • समय-समय पर टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें
  • एंटी-वायरस ऐप से टीवी को स्कैन करें

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि आपका स्‍मार्ट टीवी आपकी बातें न सुनें तो इन संकेतों को पहचानना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।