Hindu Beliefs: गले में लॉकेट पहनना चाहिए या नहीं? जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव

Gale Mein Bhagwan Ka Locket Kyu Nahi Pahan na Chahiye: आप में से बहुत से लोग भगवान का लॉकेट पहनते होंगे।
शास्त्रों में भगवान का लॉकेट पहनने की सख्त मनाही है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का तर्क।
- हिन्दू धर्म शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि व्यक्ति को भगवान का लॉकेट पहनने से बचना चाहिए।
- न सिर्फ लॉकेट बल्कि शरीर पर भगवान से जुड़ी वस्तुओं को धारण नहीं करना चाहिए।
- हालांकि कलाई, गला या भुजा में माला या रुद्राक्ष (रुद्राक्ष धारण करने के नियम) धारण करना इस नियम से बाहर आते हैं।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: मंदिर में क्या दान करना चाहिए?
- शास्त्रों में यह बात वर्णित है कि भगवान का लॉकेट धारण करना अशुभ माना जाता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे दिन की अवधि में हम शारीरिक शुद्धता नहीं रख पाते हैं।
- सुबह शौच से लेकर खाने-पीने तक जैसे कई कामों में हम कई अशुद्धियों से गुजरते हैं।
- ऐसा भी होता है कि कई बार झूठे या गंदे हाथ लॉकेट पर लग जाते हैं।
- सोते समय लॉकेट आड़े-टेड़े सोने के कारण मुंह से भी लग जाता है।
- खासतौर पर दंपत्ति द्वारा वैवाहिक संबंध बनाते समय भी लॉकेट गले में होता है।
- शास्त्रों में इन सभी क्रियाओं को पूजा-पाठ (पूजा-पाठ के नियम) और धर्म कार्यों से भिन्न बताया गया है।
- धर्म से जुड़ी कोई वस्तु धारण करते समय गृहस्थ जीवन के कार्य वर्जित है।
- इसलिए इन सभी कार्यों को शास्त्रों में अशुद्ध काम बताये गए हैं।
- इन्हीं अशुद्धियों के कारण हमारे शरीर की पवित्रता भंग होती है।
- जब हमारा शरीर अशुद्ध होता है तब पहना हुआ लॉकेट अशुभ हो जाता है।
- लॉकेट की पवित्रता और उसमें मौजूद शक्तियां नष्ट हो जाती हैं।
- ऐसे में उस लॉकेट का कोई भी धार्मिक महत्व नहीं रह जाता है।
- ऐसा लॉकेट मात्र एक फैशन की वस्तु बनकर गले में पड़ा रहता है।
- शास्त्रों के अनुसार, अशुद्ध हुआ लॉकेट नकारात्मकता फैलाता है।
यह भी पढ़ें: Marriage Remedies: नहीं पता है गोत्र तो बिना दोष के ऐसे करें विवाह
- ऐसे लॉकेट के अशुभ परिणाम दिखने लगते हैं। ग्रह क्रोधित हो जाते हैं।
- पॉजिटिविटी के लिए पहना गया भगवान का लॉकेट विपरीत स्थितियां पैदा करता है।
- व्यक्ति का तनाव बढ़ने लगता है। उसके जीवन में राहु का दुष्प्रभाव पड़ता है।
तो इस कारण से गले में भगवान का लॉकेट नहीं धारण करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।