Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

Hindu Beliefs: खाने से पहले थाली के चारों ओर क्यों छिड़का जाता है जल

हिन्दू धर्म में भोजन करने से पहले खाने की थाली के चारों तरफ जल छिड़कने की परंपरा है। आइये जानते हैं इसका धार्मिक एवं वैज्ञानिक कारण।    
Updated:- 2023-03-29, 15:07 IST
image

Hindu Beliefs About Way Of Eating: हिन्दू धर्म में सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कई नियम बनाए गए हैं जिनका न सिर्फ धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक आधार भी है। इन्हीं में से एक है खाना खाने का तरीका। हिन्दू धर्म में खाना खाने से पहले भगवान को याद कर हाथ जोड़ने की और खाने से पहले थाली के चारों तरफ जल छिड़कने की परंपरा है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण। 

खाने की थाली के चारों तरफ जल छिड़कने का धार्मिक महत्व 

way to eat food in hinduism

शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है कि भोजन से पहले खाने की थाली के चारों तरफ जल छिड़कना चाहिए। असल में जब हम खाने की थाली के आसपास जल छिड़कते हैं तो उसके साथ ही मंत्रोच्चार भी करते हैं, जिसके कारण छिड़का जाने वाला वह जल पवित्र और दिव्य हो जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Hindu Religion Beliefs: क्या होता है पंचसूना पाप? हिन्दू धर्म में इसके महत्व का ये है कारण

उस जल से हमारे भोजन के आसपास एक रेखा सी बन जाती है और इससे हमारे भोजन में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती है। दूसरा कारण यह भी है कि ऐसा करके हम मां अन्नपूर्णा (मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रखने के नियम) एवं हमारे इष्ट देव के प्रति और साथ ही उस भोजन के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट करते हैं। 

खाने की थाली के चारों तरफ जल छिड़कने का वैज्ञानिक महत्व 

way to eat food in hindu dharma

ऐसा माना जाता है कि पहले के समय में जमीन पर बैठकर (जमीन पर बैठकर खाने के लाभ) भोजन करने की प्रथा थी। ऐसे में भोजन के आसपास कीड़े-मकौड़े न आएं इसलिए खाने की थाली के चारों तरफ जल छिड़का जाता था। इससे भोजन कीटों से सुरक्षित रहता था। इसके अलावा, पहले के फर्श भी मिट्टी के होते थे। 

इसे जरूर पढ़ें: शास्त्रों के अनुसार निर्वस्त्र सोने की क्यों होती है मनाही

ऐसे में मिट्टी के कण हवा से उड़कर खाने में न गिरें इसलिए भी भोजन की थाली के आसपास जल का छिड़काव किया जाता था। ताकि भोजन की थाली के आसपास की मिट्टी पानी से दब जाए और भोजन शुद्ध बना रहे। हालांकि अब सीमेंट, टाइल्स आदि के फर्श घरों में होते हैं तो खाने की थाली के आसपास जल छिड़कने की प्रथा भी ज्यादातर घरों में समाप्त हो चुकी है।  

 

तो इस कारण से खाने से पहले थाली के चारों ओर छिड़का जाता है जल। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: social media 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।