Wed Sep 16, 2026 | Updated 10:25 AM IST

हर हर महादेव क्यों बोला जाता है?

जब भी शिव भक्तों को सुनते हैं, तो हर हर महादेव का जयकारा ही सुनाई देता है। हर हर महादेव का अर्थ क्या है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-03-08, 11:39 IST
image

(why is shiva called har har mahadev) सनातन धर्म में भगवान शिव के भक्त जयकारा लगाते समय हर हर महादेव बोलते हैं। पौराणिक वेद ऋग्वेद में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार सनातन धर्म में तीन मुख्य देवता हैं। ब्रह्मा, विष्णु और महेश। महेश अर्थात भगवान शिव। जिन्हें संहारक माना जाता है, यानी कि बुराइयों को अंत करने वाले और भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी को जन्मदाता माना जाता है। इसलिए इनको महादेव से संबोधित करते हैं। जिसका मतलब है, देवों के देव। अब ऐसे में भगवान शिव के लिए हर हर महादेव ही क्यों बोला जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

हर हर महादेव बोलने का आशय

mahashivratri  special bhogs for lord shiva

जब श्रृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का जन्म हुआ था, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का जन्म भी हुआ था, लेकिन व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा का सामना न करके महादेव को अपनी रक्षा करने के लिए बुलाते थे। इसके लिए महादेव ने सभी मनुष्यों को उनकी शक्ति से परिचित कराने के लिए हर हर महादेव का जाप किया था। जिसका अर्थ है, महादेव सभी के हैं और सभी महादेव हैं। अर्थात सभी बलशाली हैं। इसलिए महादेव की प्रतीक्षा करने से अच्छा है, अपने अंदर के महादेव को जाग्रत कर नकारात्मक ऊर्जा का नाश करें। 

महादेव का दूसरा अर्थ नाश भी है। ऋग्वेद में जीवन का सार विस्तार से बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव (शिव जी फूल) परम चेतना हैं और आत्मा ही शिव है। हर हर महादेव से आशय है हर चीज में महादेव का वास है। व्यक्ति के भीतर भी महादेव विराजते हैं। 

हर हर महादेव का अर्थ क्या है। 

हर हर से आश्य है, नष्ठ करना। इसका अर्थ यह है कि शिव जी (शिव जी मंत्र) के आराधक अपने अंदर सारे दोषों को नष्ट करें। 

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

दूसरा अर्थ यह है कि महादेव शिव हर किसी के दोष हर लेते है और सभी दोषों को पवित्र कर देते हैं। महादेव की पूजा मात्र करने से ही सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और व्यक्ति को मनवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। इसलिए महादेव के भक्तों द्वारा हर हर महादेव का जाप किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य 

हर हर महादेव बोलना स्वयं को समर्पित करना

shiv ji

पूजा के दौरान जैसे ही हर हर महादेव बोलते हैं, तो वैसे ही सभी लोग अपने हाथों को उठाकर हर हर महादेव का जयकारा लगाते हैं। ऐसा करते समय भक्त अपने आपको भगवान शिव को समर्पित कर देते हैं। भक्त चाहते हैं कि भगवान शिव भक्तों की सभई परेशानियां दूर कर दें और उन्हें मोक्ष का वरदान दें। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।