दुबई में सस्ता क्यों मिलता है आईफोन? क्या आप जानते हैं इसके पीछे की असल वजह

Why Is iPhone Cheaper In Dubai Than India: क्या आप भी आईफोन के दीवाने हैं? अगर हां, तो आपको ये तो पता ही होगा कि आईफोन भारत के मुकाबले दुबई में काफी सस्ते मिलते है। क्या आपने कभी सोचा है कि आईफोन दुबई में इतने सस्ते क्यों मिलते हैं?
Updated:- 2025-04-07, 19:55 IST
Why Is iPhone Cheaper In Dubai Than India

Are iPhones Cheaper in Dubai Than India: दुबई को दुनिया की सबसे बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है। बहुत से लोग दुबई केवल शॉपिंग के इरादे से जाते हैं। यहां दुनियाभर की लग्जरी चीजें आसानी से मिल जाती हैं। शॉपिंग लवर्स के लिए दुबई किसी स्वर्ग से कम नहीं है। भारत से भी लोग दुबई जाकर लग्जरी चीजों की शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। असल में दुबई में लग्जरी और ब्रांडेड चीजें भारत के मुकाबले काफी सस्ती मिलती हैं। यहां आईफोन भी काफी सस्ता मिलता है। ऐसे में सवाल ये बनता है कि इतने बड़े देश में इतनी मंहगी और लग्जरी चीजें इतने कम दामों पर कैसे मिलती हैं? आइए जानें, दुबई में आईफोन भारत से सस्ता क्यों मिलता है?

यह भी देखें- क्यों दुबई में भारत से सस्ता मिलता है सोना, जानें एक बार में ड्यूटी फ्री कितना ला सकते हैं गोल्ड?

दुबई में सस्ता क्यों मिलता है आईफोन?

Why is iPhone cheaper in Dubai

आईफोन के दीवाने इसके हर लेटेस्ट मॉडल को पाने की चाहत रखते हैं। आईफोन के लेटेस्ट मॉडल्स पहले दुबई के बाजारों में उतरते हैं। इसके बाद, ही कहीं भारत जैसे देशों में आते हैं। भारत और दुबई में इसकी कीमतों में जमीन आसमान का अंतर होता है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और दुबई में आईफोन की कीमत में अंतर के दो कारण है। पहला भारतीय करेंसी की वैल्यू के उतार चढ़ाव के कारण कंपनी ने पहले से ही अपनी कीमतों को हाई रखा है। यदि कभी भारतीय रुपयों की वैल्यू कम भी हो जाती है, तो इसका असर एप्पल के प्रॉफिट पर नहीं पड़ेगा। 

आईफोन दुबई में सस्ता होने का दूसरा कारण है कि एप्पल अपने प्रोडक्ट को प्रीमियम रखना चाहता है। ऐसे में एप्पल चाहता है कि दुबई जैसे अमीर मुल्क में हर अरबपति के पास आईफोन ही हो। इससे आईफोन की मार्केट वैल्यू बनी रहेगी। 

शॉपिंग पॉलिसी टैक्स है बड़ा कारण

दुबई में आईफोन सस्ता होने का एक कारण शॉपिंग पॉलिसी टैक्स फ्री होना भी है। इसके अलावा, यहां आयात शुल्क भी कम लगता है। इलेक्ट्रॉिनिक्स और गैजेट्स के मामले में दुबई को बेस्ट माना जाता है। यहां पर आपको आईफोन से लेकर स्मार्टफोन, कैमरे, लैपटॉप और अन्य कई तरह के इलेक्ट्रॉिनिक डिवाइस काफी कम दाम में मिल सकते हैं। यहां इलेक्ट्रॉिनिक्स पर टैक्स और इंपोर्ट फीस काफी कम लगती है। 

गोल्ड भी मिलता है सस्ता

Gold is also available cheap

सिटी ऑफ गोल्ड के नाम से मशहूर दुबई में सोना भी भारत के मुकाबले काफी सस्ता मिलता है। इसके अलावा, दुबई में रॉलेक्स, ओमेगा जैसी ब्रांडेड घड़ियां भी काफी कम कीमत पर मिलती है। वहीं, गाड़ियों की बात करें, तो मर्सिडीज, लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां भी यहां सस्ती मिलती है।

यह भी देखें- Dubai से खरीद सकते हैं सस्ता सोना, भारतीयों को मिल रही है बड़ी छूट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।