Dubai से खरीद सकते हैं सस्ता सोना, भारतीयों को मिल रही है बड़ी छूट

भारतीय लोग दुबई से सोना खरीदना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक खास खबर है कि दुबई भारतीय ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रहा है। अगर आप दुबई में सोना लेंते हैं तो भारत के मुकाबले यहां 12-15 फीसदी कम कीमत में सोना मिल जाता है।
अगर आप भी त्योहारों में सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद खास मौका है। चलिए जानते हैं भारत के मुकाबले कितने कम दाम में दुबई से खरीद सकते हैं सोना।

भारत के मुकाबले है सस्ता
भारत में कई तरह के टैक्स लगते हैं जैसे कि- गुड और सर्विस टैक्स। इसके अलावा भी भारत ने 30 जून 2022 से इंपोर्ट ड्यूटी को 10.75 फीसदी से 15 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अगर आप भारत से सोना खरीदतें है तो आपको ज्यादा पैसा खर्च करने होगें।
इसे भी पढ़ें- कब खरीदें शादी के जेवर, जानें कब महंगा हो सकता है सोना
दुबई में सोना हो रहा है सस्ता
बीते कुछ समय से दुबई में सोना काफी सस्ता हो रहा है। ऐसे में ये समय सभी के लिए सोना खरीदने का है। अगर आप भारत से हैं और सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये खास मौका है। कुछ समय पहले ही सोने की दाम में काफी गिरावट आई थी।
इसे भी पढ़ें- क्या 18 कैरट सोना है 22 कैरट से बेहतर? खरीदारी से पहले जान लें कितना खरा है आपका सोना
दुबई से सोना लेना क्यों पसंद करते हैं लोग
- दुबई में सोने के रेट काफी कम है।
- दुबई के सोने की शुद्धता ज्यादा मानी जाती है।
- दुबई में सोने के कई अलग डिजाइन मिल सकते हैं।
- भारत से कई गुना सस्ता मिलता है दुबई में सोना।
- दुबई से कितना सोना ला सकते हैं
अगर आप भारत से है और दुबई से सोना खरीद के लाने की सोच रहे हैं तो कुछ अहम बातों का खास ख्याल रखना होगा। जो भारतीय करीब एक साल से विदेश में रह रहे हैं, अपने साथ 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं। वहीं पुरुष 20 ग्राम तक सोना ला सकते हैं।
यात्रा कर रहे यात्री कितना सोना खरीद सकते हैं
आपको बता दें कि अगर आप र्सिफ यात्रा करने के लिए दुबई गए है तो आप महिलाएं 1 लाख रुपये और पुरुष 50 हजार रुपये तक का सोना खरीद सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।