Hindu Beliefs: इन दो दिनों में क्यों नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती? जानें कारण

Agarbatti Jalane Se Jude Niyam: पूजा-पाठ के दौरान घरों में या मंदिरों में अगरबत्ती जलाई जाती है। हालांकि हिन्दू धर्म में अगरबत्ती जलाने की मनाही होती है क्योंकि अगरबत्ती बांस से बनती है और सनातन परंपरा में बांस जलाना अशुभ माना गया है। इससे पितरों का क्रोध बढ़ता है और पितृ दोष लगता है।
इसके बाद भी ज्यादातर घरों में अगरबत्ती जलाई जाती है। ऐसे में इसे जलाने से जुड़े कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना आवश्यक माना गया है। इन्हीं नियमों से एक है अगरबत्ती को दिन के अनुसार जलाना। यानी कि किस दिन अगरबत्ती जलानी चाहिए और किस दिन नहीं इस बात का ध्यान रखना।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको किस दिन अगरबत्ती जलानी चाहिए और किस दिन अगरबत्ती जलाने से बचना चाहिए इस बात की संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही, हम आपके साथ इसके पीछे का तर्क भी साझा करेंगे।
- कई घरों में पूजा-पाठ के दौरान या आरती के बाद अगरबत्ती जलाई जाती है।
- अगरबत्ती जलाने के कई लाभ भी होते हैं जैसे कि वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- वहीं नकारात्मकता खत्म होती है लेकिन असल में अगरबत्ती मंदिर (रोजाना मंदिर जाने के लाभ) में जलाना शुभ होता है।
- घरों के लिए अगरबत्ती का प्रयोग वर्जित माना गया है।
यह भी पढ़ें: Cow Urine Significance: क्या है गौमूत्र का पूजा में महत्व? जानें लाभ और उपाय
- वहीं, अगर आप अगरबत्ती जलाते हैं तो दिन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
- हिन्दू धर्म में दो दिन ऐसे माने गए हैं जब अगरबत्ती जलाने से बचना चाहिए।
- इन दिनों में अगरबत्ती जलाना दोष उत्पन्न करने का कारण माना गया है।
- यह दो दिन है रविवार और मंगलवार।
- धर्म शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, जहां एक ओर रविवार के दिन अगरबत्ती जलाने से सूर्य की स्थिति कमजोर होती है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: भंडारे में नहीं करना चाहिए भोजन, जानें कारण
- वहीं, मंगलवार के दिन पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती जलाने से मंगल दोष लगता है और मंगल भारी होता है।
- वहीं, इसका एक कारण यह भी है कि रविवार (रविवार के दिन न करें ये काम) और मंगलवार के दिन बांस नहीं जलाया जाता है।
- मान्यता है कि इन दो दिनों में बांस जलाने से आर्थिक संकट बढ़ता है और परिवार में कलह उत्पन्न होती है।
- पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त और घर की उन्नति रुक जाती है।
तो इस कारण से इन दिनों में अगरबत्ती जालाने के लिए किया जाता है मना। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।