दूल्हे की बारात में सफेद घोड़ी क्यों होती है जरूरी, जानिए कब और कैसे शुरू हुई यह परंपरा?

भारतीय शादियों की बेहद खास रस्‍म होती है घुड़चढ़ी। दूल्‍हा घोड़ी पर सवार होकर पूरे बाजे-गाजे के साथ दुल्‍हन को लेने निकल जाता है।  
Updated:- 2026-11-26, 10:09 IST
why groom rides white mare in indian wedding when and how this tradition started

बैंड-बाजा बारात का सीजन शुरू हो चुका है। शादियों के इस सीजन में अगर घुड़चढ़ी का जिक्र न हो तो बात अधूरी लगती है। शादियों में घुड़चढ़ी का रिवाज काफी पुराना है। इस परंपरा की शुरुआत कब हुई और इसका क्‍या महत्‍व है? घोड़ी चढ़ने की रस्म में सफेद रंग का भी अपना खास महत्व है। भारतीय परंपराओं में सफेद रंग को पवित्रता, शांति, शुभता और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं।

शादी में सफेद घोड़ी को ही क्यों दी जाती है प्राथमिकता?

धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार, शादी जैसे मांगलिक अवसर पर सफेद घोड़ी को बेहद शुभ माना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, सफेद घोड़ी प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। यही कारण है कि कई परिवार बारात के लिए सफेद घोड़ी को ही पसंद करते हैं।

शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों के जुड़ने का मौका होता है। विवाह के बाद दूल्हे के जीवन में कई नई जिम्मेदारियां आती हैं। उसे अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर नए रिश्तों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना होता है। घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलने की रस्म को नए जीवन की ओर कदम बढ़ाने और जिम्मेदारियों को स्वीकार करने के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है।

wedding and groom on mare

Image Credit: Shutterstock

बरकरार है घुड़चढ़ी की रस्म

समय के साथ भारतीय शादियों का अंदाज काफी बदल गया है। अब कई दूल्हे घोड़ी की जगह विंटेज कार, लग्जरी गाड़ी या दूसरी आधुनिक सवारियों से बारात लेकर पहुंचना पसंद करते हैं। इसके बावजूद पारंपरिक घोड़ी चढ़ने की रस्म का आकर्षण कम नहीं हुआ है।

कई परिवार आज भी इस रस्म को शादी का अहम हिस्सा मानते हैं और पूरे उत्साह के साथ निभाते हैं। आखिरकार, यह सिर्फ बारात में दूल्हे की सवारी नहीं, बल्कि भारतीय शादी की संस्कृति, परंपरा और खुशियों से जुड़ा एक खास हिस्सा है।

इंद्रियों का प्रतिनिधित्व करता है घोड़ा

हमारी धार्मिक मान्‍यताओं में घोड़ा इंद्रियों का प्रतिनिधित्व करता है और घोड़े को नियंत्रित करने या उस पर जीत हासिल करने का मतलब है 10 इंद्रियों पर जीत हासिल करना। हिंदू पौराणिक कथाओं में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं जिनसे पता चलता है कि घोड़े को नियंत्रित करना इंद्रियों पर नियंत्रण का ही प्रतीक है। शादी भी कुछ ऐसा ही बंधन होता है।

हमारे धार्मिक ग्रंथों में घोड़े का विशेष महत्व बताया गया है। उत्‍तर रामायण में भी हमें भगवान श्री राम के अश्वमेध यज्ञ का प्रसंग मिलता है। अश्वमेध यज्ञ में छोड़ा गया घोड़ा राजा की सत्ता और सामर्थ्य का प्रतीक होता था। जो भी उस घोड़े को रोकता था, वह राजा की चुनौती स्वीकार करने का संकेत देता था। इस धार्मिक प्रसंग से घोड़े का संबंध शक्ति, सम्मान और अधिकार से भी जुड़ता है। हालांकि, दूल्हे के घोड़ी पर बैठने की परंपरा सीधे अश्वमेध यज्ञ से शुरू हुई थी, इसका कोई स्पष्ट ऐतिहासिक प्रमाण नहीं मिलता।

white mare used in marriage

Image Credit: Shutterstock

जानिए दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है, घोड़े पर क्यों नहीं?

ऐसा कहा जाता है कि घोड़ा स्वभाव से अधिक उग्र और आक्रामक होता है। बिना किसी प्रैक्टिस या लर्निंग के उसे नियंत्रित करना मुश्किल होता है। इसके अलावा घोड़ा काफी तेज, फुर्तीला और शक्तिशाली होता है, इसलिए प्राचीन समय में उसका उपयोग रणभूमि में किया जाता था।

शादी समारोह खुशियों और उत्सव का अवसर होता है। ऐसे में उग्र स्वभाव और युद्ध से जुड़े गुणों की आवश्यकता नहीं होती। इसके विपरीत, घोड़ी का स्वभाव अपेक्षाकृत शांत और सौम्य माना जाता है। यही वजह है कि विवाह समारोह में दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर जाता है।

यह भी पढ़ें- नवविवाहित जोड़ों के लिए क्यों खास है थलाई दिवाली? जानिए दक्षिण भारत का यह अनोखा रिवाज

जब कोई व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करता है, तो परिवार को महत्‍व, जीवन के प्रति सजगता जैसे गुण शुभ संदेश देते हैं। यही वजह है कि विवाह के अवसर पर दूल्हे के लिए सफेद घोड़ी को विशेष महत्व दिया जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image Credit: magnific.com 

FAQ
क्या शादी में घुड़चढ़ी रस्म का कोई वैज्ञानिक कारण है?
नहीं, यह परंपरा मुख्य रूप से सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक मान्यताओं पर आधारित है। इसे वैज्ञानिक रूप से स्थापित तथ्य नहीं माना जाता।
क्या दूल्हा हमेशा घोड़ी पर ही आता है?
नहीं, अलग-अलग क्षेत्रों, परिवारों और समय के अनुसार बग्गी, कार या अन्य पारंपरिक तरीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है। 
यह रस्म कब होती है?
घुड़चढ़ी आमतौर पर बारात निकलने से पहले या बारात के साथ विवाह स्थल की ओर प्रस्थान करते समय की जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।