Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

'उनसे विवाह करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी...' शादी की कड़वी बातों को याद कर जब Dimple Kapadia की आंखें हो गई थीं नम

Dimple Kapadia और Rajesh Khanna की शादी की अनकही कहानी जानिए। डिंपल ने बताया कैसे विवाह के बाद उनका करियर प्रभावित हुआ, क्यों दोनों अलग हुए और बावजूद मतभेदों के उन्होंने राजेश खन्ना का साथ कभी नहीं छोड़ा।
Updated:- 2026-06-08, 17:05 IST
dimple kapadia and rajesh khanna

'हम एक ही फ्लाइट में थे, अहमदाबाद के इवेंट से वापस लौट रहे थे। मैं उनकी बगल की सीट पर बैठी थी। जब फ्लाइट ने लैंड किया तो, उन्‍होंने मुझे कहा 'क्‍या तुम मुझसे शादी करोगी।' मात्र 7 दिन ही हुए थे इस घटना को और फिर हमारी शादी हो गई।' बात हो रही है बॉलीवुड की वेटरेन एक्‍ट्रेस डिंपल कपाडि़या और सुपर स्‍टार रहे राजेश खन्‍ना की। एक लोकप्रिय मीडया हाउस को दिए इंटरव्‍यू में डिंपल ने यह बातें बताई, तो उनकी शादी की कड़वी सच्‍चाई सुन सभी स्‍तब्‍ध रह गए थे। जी हां, कड़वी इसलिए क्‍योंकि डिंपल और राजेश खन्‍ना की शादी कभी सक्‍सेस फुल नहीं हुई।

डिंपल बॉलीवुड में कदम रखा ही था, उनकी पहली फिल्‍म बॉबी भी उनकी शादी के बाद रिलीज हुई थी। बॉबी के बाद डिंपल कपाडि़यां रातों-रात इंडस्‍ट्री में लोकप्रिय हो गई थीं। डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसरों की उनके घर के बाहर लाइन लग गई थी। उन्‍हें बड़ी-बड़ी फिल्‍मों के ऑफर भी मिल रहे थे, मगर डिंपल को और फिल्‍मों में काम करने की अनुमति नहीं थी।

शादी के बाद उन्‍हें डिंपल का लगा था झटका

डिंपल ने बताया, "एक सुपर स्‍टार से शादी करने की मेरी खुशी तब फीकी पड़ गई, जब मुझे इसकी कीमत अपने करियर की कुरबानी देकर चुकानी पड़ी। शादी के बाद मुझे बहुत सख्‍त कायदे कानून की जंजीरों में बांध दिया गया। मेरा फिल्‍मों में काम करना बंद करा दिया गया। यह दौरा मेरी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था।"शादी के बाद जल्‍द ही डिंपल दो बेटियों की मां बन गईं, मगर दिल में अभिनेत्री बनने की जो कसक थी, वो नहीं जा रही थी। अपनी उम्र के कलाकारों को सफलता की सीढि़यां चढ़ता देख डिंपल का मन भी बॉलीवुड के गलियारों में दोबारा जाने का करता था। उनके लिए अपने करियर की बली चढ़ना एक झटका ही था।

यह भी पढ़ें- डिंपल कपाड़िया ने शादी के बाद इंडस्ट्री को क्यों कहा अलविदा?

bollywood love story

राजेश खान्‍ना से कैसे अलग हुई डिंपल

बहुत लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, मगर सच तो यह है कि राजेश खन्‍ना और डिंपल कपाडि़या का सेप्रेशन तो हुआ था, मगर दोनों ने कानूनी तौर पर कभी भी एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया था। इस बारे में राजेश खन्‍ना ने भी एक बार मीडिया को बताया था, "हमारा डिवॉर्स नहीं हुआ है, वो मुझे डिवॉर्स देती ही नहीं है, बस मुझसे अलग रहती है।" राजेश खन्‍ना की बंदिशों परेशान होकर डिंपल अपने पेरेंट्स के घर वापस चली गईं । राजेश खन्‍ना से अलगाव के ठीक 2 साल बाद डिंपल खन्‍न ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में वापसी भी कर ली। डिंपल ने एक इंटरव्‍यू में बताया था, "राजेश जी के अफेयर्स को लेकर मैं कभी भी परेशान नहीं हुई, मगर इस शादी ने मेरी आजादी छीन ली थी, मैं अपनी मर्जी से जी नहीं पा रही थी। मेरे सब्र का बांध टूट गया था, इसलिए मैं अलग हो गई।" आपको बता दें कि डिंपल राजेश जी से अलग जरूर हो गई थीं, मगर कभी भी उन्‍होंने राजेश जी के खिलाफ एक भी गलत शब्‍द नहीं बोला। डिंपल ने हमेशा राजेश जी को डिफेंड ही किया और जब-जब उन्‍हें जरूरत पड़ी डिंपल उनके साथ खड़ी रहीं।

यह भी पढ़ें- डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के रिश्ते से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप

entertainment news hindi

वर्ष 2012 में जब राजेश जी ने इस दुनिया को अलविदा कहा, तो डिंपल उनके पास ही थीं। डिंपल ने अंतिम यात्रा पर उन्‍हें ले जाने वाहन तक को सजाया था। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।