Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

जानें आखिर क्यों सोने की ज्वेलरी होती है बहुत महंगी

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों सोना बहुत अधिक महंगा होता है।
Updated:- 2022-12-26, 17:11 IST
image

सोना एक ऐसा धातु है जिसकी कीमत दूसरे धातु के मुकाबले अधिक होती है। सोने का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आया है। इसका हमेशा से मूल्य अधिक रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इसमें ऐसी कौन सी चीज है जो इसे महंगा बनाती है। इसके पीछे सिर्फ एक नहीं कई सारे कारण हैं।

सोना निकालने का तरीका

आपको बता दें कि सोना निकालने का तरीका यानी की इसका पूरा प्रोसेस बहुत लंबा और महंगा होता है। इस प्रोसेस में काफी समय भी लगता है जिस कारण से सोना काफी महंगा होता है। प्रकृति में सोना स्वतंत्र रूप से और संयुक्त रूप में भी मिलता है और सोने के अयस्कों से शुद्ध सोना प्राप्त होता है।

शुद्ध सोना प्राप्त करने में काफी समय लगता है। इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि सोना समुद्र से भी मिलता है।(आपका सोना कहीं नकली तो नहीं, ऐसे करें Check) आपको बता दें कि समुद्र से सोना निकालने की प्रक्रिया भी काफी लंबी होती है और इसमें कई उपकरणों का प्रयोग होता है जो काफी महंगे भी होते है। इस कारण से सोना भी बहुत महंगा होता है।

इसे भी पढ़ेंः जानिए कितना सोना रख सकते हैं आप अपने घर में, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में

सोने की मांग

why gold is more expensive

हर देश में सोने की मांग बहुत अधिक होती है। इस कारण से भी सोना काफी महंगा हो जाता है। आपको बता दें कि सोना एक बहुत ही उपयोगी धातु भी है। इसके साथ ही यह प्रकृति में भी काफी कम मात्रा में पाया जाता है।

दुनियाभर में इसकी मांग काफी ज्यादा है। ऐसे में जिस चीज की मांग ज्यादा होती है और वो कम मात्रा में उपलब्ध होती है उसकी कीमत खुद व खुद बढ़ जाती है और वो महंगी भी हो जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:Dhanteras पर सोना खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो हॉलमार्क से जुड़े ये नियम जरूर जानें

यह चीजें भी बनाती हैं सोने को खास

आपको बता दें कि सोने को खोजना की प्रक्रिया बड़ी होती है जिस कारण से यह मंहगा होता लेकिन इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि सोने में ऑक्सिडाइज होने की प्रवृति नहीं होती है वहीं दूसरे धातुओं में जंग लगने की संभावना अधिक होती है।

आपको यह भी बता दें कि सोने पर मौसम का कोई असर नही पड़ता है।(हीरा या सोना: इस सीजन कौन सी ज्वेलरी खरीदना होगा ज्यादा फायदेमंद?) इसकी यह खासियत इसे अन्य धातुओं से अलग बनाती है। सोने से बने आभूषण से लेकर बिस्कुट तक इन्हीं कारणों की वजह से महंगे होते हैं।

प्राचीन समय से लेकर आज भी सोने में लोगों की दिलचस्पी है। यह धातु दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

image credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।