Dhanteras पर सोना खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो हॉलमार्क से जुड़े ये नियम जरूर जानें

Hallmark Charges Details: त्योहारों के मौसम में सभी खरीदारी करते हैं। खासकर धनतेरस वाले दिन लोग सोने का कोई आभूषण जरूर खरीदते हैं। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले हॉलमार्क से जुड़े नियम जरूर जानें। बता दें कि सोना कितना खरा है इस बात की पहचान हॉलमार्क से ही होती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
हॉलमार्क से जुड़े मेकिंग चार्ज

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा हॉलमार्क से जुड़े चार्ज निर्धारित किए गए हैं। सोने के किसी भी जेवर पर 45 रुपये का शुल्क लगता है। पहले यह शुल्क 35 रुपये था। सोने के साथ-साथ चांदी पर भी हॉलमार्क लगा होता है जिसका शुल्क 35 रुपए हैं। अब आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपसे कोई इससे ज्यादा शुल्क ना लें।
इसे भी पढ़ेंः जानिए कितना सोना रख सकते हैं आप अपने घर में, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में
इतने कैरेट पर हॉलमार्क होना जरूरी नहीं
सोने की गुणवत्ता को कैरेट में मापा जाता है। ऐसे में 14, 18, 20, 22 और 23 कैरेट के सोने पर हॉलमार्क का होना जरूरी नहीं है। इसी से सोने की पहचान की जाती है। वहीं 19 या 21 कैरेट सोने के गहने को हॉलमार्किंग का होना अनिवार्य नहीं है। ऐसे में आप सोना खरीदते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें।
इन सोने की आइटम पर नहीं लगता हॉलमार्क
इसी साल जून में लागू हुए नियमों के मुताबिक अब हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि कुछ चीजों को इस नियम से बागर रखा है। इसमें 2 ग्राम से कम वजन वाला सोने के आइटम, सोने के तार से बने आइटम और कुंदन जैसी सोने की चीजें शामिल हैं।
इसे भी पढ़ेंः गोल्ड की खरीदारी से पहले जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे
सोना लेते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
- सोना लेते वक्त वक्त मेकिंग चार्जिस का भी ध्यान में रखना चाहिए। दरअसल सोने के साथ-साथ इसके मेकिंग चार्ज भी काफी ज्यादा होता है। सोने पर जितना ज्यादा काम किया गया होगा मेकिंग चार्ज उतने ज्यादा होते हैं।
- इसके अलावा कीमतों पर भी विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए। सोने की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। ऐसे में थोड़ा जल्दी या लेट सोना लेने पर आपको घाटा हो सकता है। जब भी सोना लें कुछ दिन पहले के सोने की कीमत का जरूर ध्यान रखें।
-
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Shutterstock/Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।