Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

महिलाओं का श्मशान घाट जाना वर्जित क्यों है?

 इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों महिलाओं का श्मशान घाट तक जाना वर्जित होता है।
Updated:- 2022-09-02, 09:36 IST
image

आपने अक्सर यह देखा होगा कि परिवार के सदस्यों की अंतिम यात्रा में पुरुष तो जाते हैं लेकिन महिलाओं का श्मशान घाट तक जाना वर्जित होता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में 16 संस्कार होते हैं जिसमें व्यक्ति की मृत्यु के होने के बाद अंतिम संस्कार यानी 16वें संस्कार की क्रिया जाती है।

हिन्दुओं में मृत्यु के पश्चात अंतिम यात्रा निकाली जाती है। इसके बाद दाह संस्कार किया जाता है। मृत व्यक्ति की शव यात्रा और अंतिम संस्कार में परिवार के सभी पुरुष शामिल होते हैं। लेकिन हिन्दू रिवाज के अनुसार औरतों को श्मशान घाट तक जाना सख्त मना होता है।

बहुत कम लोग ही जानते है कि औरतों को अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं किया जाता है। ऐसा क्यों होता है इसके पीछे भी कुछ कारण और मान्यताएं हैं वो इस लेख में हम आपको बताएंगे। 

1) बुरी प्रेत आत्माएं करती हैं श्मशान घाट में वास 

CREMATION GROUND

श्मशान घाट एक ऐसी जगह होती है जहां पर सैकड़ों मृतकों के शव जलाये जाते हैं। यह जरुरी नहीं है कि सभी की आत्माओं को शांति मिल जाए इसलिए कुछ आत्माएं वहीं पर घूमती रहती है। ये आत्माएं जीवित प्राणियों के शरीर पर कब्जा करने का हमेशा अवसर ढूंढती रहती हैं।

आपको बता दें ऐसे में लड़कियों और महिलाओं के शरीर में इन आत्माओं के प्रवेश होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती हैं। इस वजह से भी महिलाओं को श्मशान घाट नहीं ले जाया जाता है।   

2)मृत शरीर अकड़ने लगता है

cremation ground related story

जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो घर में शौक का माहौल होता है। इसके अलावा जब उस मृतक के शरीर को श्मशान ले जाते है तो वह समय बहुत ही पीड़ादायक होता है। आपको बता दें कि जब चिता जलाई जाती है तो उस मृत शरीर में से हड्डियों के अकड़ने की आवाज आती है जिसे सुनकर महिलाएं और बच्चें भी डर सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि महिलाएं पुरूषों के मुकाबले कम कठोर मन की होती हैं। शमशान घाट में औरत के रोने से मरे हुए व्यक्ति की आत्मा को शांति नहीं मिलती है। इस वजह से भी महिलाओं को श्मशान घाट नहीं ले जाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल

3) गंजा होने का रिवाज

वैसे तो हर धर्म की अपनी संस्कृति और मान्यताएं है। आपको बता दें कि हिन्दू रिवाज के हिसाब से जो व्यक्ति अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट जाता है उस व्यक्ति को गंजा होना पड़ता है।

ऐसा कहा जाता है कि औरतों को या लड़कियों को गंजापन नहीं कराना चाहिए। इसलिए एक यह भी वजह है कि औरतों को अंतिम संस्कार में नहीं ले जाया जा सकता। 

इसे भी पढ़ें- इस एक दिन भूलकर भी न करें चंद्रमा के दर्शन, लग सकता है कलंक

4) नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश 

ऐसा माना जाता है कि शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बाद घर में नकारात्मक शक्तियों का वास हो जाता है इसलिए घर को खाली नहीं छोड़ा जाता है। साथ ही अंतिम संस्कार के बाद पुरषों का घर में प्रवेश स्नान के बाद ही होता है उससे पहले घर को शुद्धिकरण करने के लिए महिलाएं को घर पर ही रहना पड़ता है। 

 

तो यह थी वह मान्यताएं जिनकी वजह से महिलाओं का श्मशान घाट जाना वर्जित होता है। 

 

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।