Love Marriage के बाद भी क्यों आती है रिश्तों में कड़वाहट? जानें 5 वजहें

अक्सर लव मैरिज में शादी के बाद कड़वाहट आ जाती है, जिसके कारण उम्मीदों का टूटना, समय की कमी, पैसों को लेकर परेशानी, ससुराल से तालमेल की कमी आदि हैं। 
Updated:- 2026-05-03, 09:50 IST
image

अक्सर प्यार की मंज़िल को शादी माना जाता है, लेकिन कई बार लव मैरिज होने का बावजूद पति-पत्नी के बीच अनबन और कड़वाहट शुरू हो जाती है। ऐसे में मन में ये सवाल उठता है कि जो कपल शादी से पहले एक-दूसरे के बिना रहने की सोच भी नहीं सकते थे, उनके बीच आखिर दूरियां क्यों आने लगती हैं? दरअसल, डेटिंग और शादीशुदा जिंदगी के बीच की हकीकत काफी अलग होती है। ऐस में इशके पीछ के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लव मैरिज होने के बाद भी क्यों रिश्तों में दरार आ जाती है? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

शादी के बाद रिश्तों में बदलाव क्यों?

शादी से पहले पार्टनर एक-दूसरे को केवल अपनी सबसे अच्छी साइड दिखाते हैं। शादी के बाद जब रोजमर्रा की जिंदगी शुरू होती है, तो छोटी-छोटी आदतों पर परेशानी होने लगते हैं। जब साथी आपकी हर उम्मीद पर खरा नहीं उतरता, तो उदासी बढ़ने लगती है।

2 - 2026-05-03T083558.096

शादी से पहले कपल एक-दूसरे को पूरा समय देते हैं, लेकिन शादी के बाद काम, परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में साथी को लगने लगता है कि अब उसे पहले जैसा प्यार नहीं मिल रहा है, जो धीरे-धीरे कड़वाहट का रूप ले लेता है।

इसे भी पढ़ें - कहीं पैसों का स्ट्रेस आपके Relationship को खत्म तो नहीं कर रहा? जानें एक्सपर्ट से

 लव रिलेशनशिप में अक्सर पैसों की बात नहीं होती, लेकिन शादी के बाद घर खर्च, बचत और फ्यूचर की प्लानिंग को लेकर बहस शुरू हो जाती है। यदि दोनों के खर्च करने के तरीके अलग हैं, तो यह झगड़े की बड़ी वजह बन जाता है।

1 - 2026-05-03T083600.447

कई बार कपल्स को लगता है कि "वह तो मुझे जानती है, उसे बताने की क्या जरूरत है।" यही सोच बातचीत को कम कर देती है। जब मन की बातें साझा नहीं होतीं, तो गलतफहमियां घर करने लगती हैं और चुप्पी रिश्तों को कमजोर कर देती है।

लव मैरिज में अक्सर कपल्स को लगता है कि उन्हें केवल एक-दूसरे के साथ रहना है, लेकिन परिवार की भूमिका बी अहम होती है। ससुराल वालों के साथ तालमेल न बैठ पाना पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा कर सकता है।

रिश्ते को कैसे बचाएं?

प्यार को शादी के बाद भी बरकरार रखने के लिए धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी है। एक-दूसरे की खामियों को अपनाना और हर टॉपिक पर खुलकर बात करना किसी भी रिश्ते की नींव को मजबूत बनाता है। 

इसे भी पढ़ें - ये 4 बदलाव बताते हैं कि आपका पार्टनर रिश्ते में खुश नहीं, जानें कैसे पहचानें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।