Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

कहीं पैसों का स्ट्रेस आपके Relationship को खत्म तो नहीं कर रहा? जानें एक्सपर्ट से

रिश्तों में वित्तीय तनाव एक बड़ा कारण बन सकता है, जिससे प्यार और भरोसे में कमी आती है। एक्सपर्ट डॉ. चांदनी तुगनैत ने इस समस्या से निपटने और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी उपाय बताए हैं।
Updated:- 2026-04-28, 13:41 IST
image

रिश्तों में प्यार और भरोसा दोनों का होना बेहद जरूरी है, लेकिन आज के दौर में तनाव इतना बढ़ गया है कि अच्छे-भले रिश्तों में कड़वाहट घुल गई है। एक्सपर्ट का मानना है कि दोनों के बीच होने वाले झगड़ों का एक बड़ा कारण फाइनेंशियल स्ट्रेस से जुड़ा होता है। जब घर के खर्च, कर्ज या बचत को लेकर आपसी सहमति नहीं होती है, तो प्यार कहीं पीछे छूट जाता है। ऐसे में छोटी सूझबूझ रिश्ते में पहले की तरह प्यार पैदा कर सकती है।  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यह तनाव रिश्तों को कैसे प्रभावित करता है और इससे कैसे बचा जा सकता है? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

रिश्तों में स्ट्रेस पैदा होने का कारण

पैसे को लेकर झगड़े अक्सर तब होने लगते हैं जब दोनों की खर्च करने की आदतें बेहद अलग होती हैं। यदि एक व्यक्ति बचत करने में भरोसा रखता है और दूसरा फिजूलखर्ची में, तो टकराव होना बेहद ही आम बात है। 

1 - 2026-04-28T130235.952

इसके अलावा, एक-दूसरे से अपनी आय या पुराने लोन को छुपाना भी गलत है। बढ़ती महंगाई और अचानक आने वाले मेडिकल खर्च या नौकरी जाने का डर भी पार्टनर्स के बीच चिड़चिड़ापन और तनाव पैदा करता है, जिसका असर उनकी बातचीत और रोमांस पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें - ये 4 बदलाव बताते हैं कि आपका पार्टनर रिश्ते में खुश नहीं, जानें कैसे पहचानें?

फाइनेंशियल स्ट्रेस से डील करने के तरीके

महीने में कम से कम एक बार मनी डेट फिक्स करें, जहां आप अपने बजट, लक्ष्यों और खर्चों पर बात करें। एक जॉइंट अकाउंट रखें घर के शेयर खर्चों के लिए, लेकिन साथ ही अपनी पर्सनल फ्रीडम के लिए थोड़ा हिस्सा अलग रखें। इससे खर्च करने की आजादी बनी रहती है और दूसरे पार्टनर को बोझ जैसा महसूस भी नहीं होता है।

साथ मिलकर छोटे और बड़े लक्ष्य को तय करें। जब दोनों एक ही डायरेक्शन में काम करते हैं, तो आपसी तालमेल बेहतर होता है।

2 - 2026-04-28T130229.482

नोट- कभी भी पैसे का इस्तेमाल अपने पार्टनर को कंट्रोल करने या नीचा दिखाने के लिए न करें। इससे आपके पार्टनर का आत्मविश्वास टूट सकता है।

इसे भी पढ़ें - Relationship Tips: पसंद उनकी, साथ आपका; बोरियत को कहें अलविदा और मिलकर शुरू करें अपना बिजनेस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।