Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:58 PM IST

ये 4 बदलाव बताते हैं कि आपका पार्टनर रिश्ते में खुश नहीं, जानें कैसे पहचानें?

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते में पार्टनर के खुश न होने के 5 खास बदलावों को पहचानना महत्वपूर्ण है। बातों में कमी, झगड़े जैसे संकेत बताते हैं कि उन्हें मदद की जरूरत हो सकती है, जिसे बातचीत या काउंसलिंग से सुलझाया जा सकता है।
Updated:- 2026-04-27, 14:53 IST
image

किसी भी रिश्ते में उतार-चढ़ाव आना आम है, लेकिन जब बिहेवियर में बदलाव होने लगें, तो यह एक गंभीर साइन हो सकता है। अक्सर हम छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बाद में यही बातें बड़ी लड़ाई का कारण बनती हैं। यदि आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर अब पहले जैसा नहीं रहा, तो इन 5 खास बदलावों पर गौर करें, जो इशारा करते हैं कि वे शायद अब इस रिश्ते में खुश नहीं हैं।  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पार्टनर के व्यवहार में ये 5 बदलाव कौन-से हैं, जो बता सकते हैं कि पार्टनर आपसे बिल्कुल खुश नहीं है।  इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पार्टनर के व्यवहार में आने वाले बदलाव क्या हैं?

बता दें कि एक स्वस्थ रिश्ते की नींव बातचीत होती है। अगर आपका पार्टनर अब आपसे दिनभर की बातें शेयर नहीं करता या आपकी बातों का जवाब सिर्फ 'हां' या 'हुं' में देने लगा है, तो साइन है। जब कोई व्यक्ति रिश्ते से ऊबने लगता है, तो वह गहरे सब्जेक्ट्स पर चर्चा करना बंद कर देता है और बातचीत केवल जरूरी कामों तक सीमित हो जाती है।

2 - 2026-04-27T140629.888

अगर आपका पार्टनर ऐसी बातों पर गुस्सा करने लगा है जो पहले उन्हें परेशान नहीं करती थीं, तो यह उनके अंदर दबे हुए गुस्से का लक्षण है। 

इसे भी पढ़ें - Relationship Tips: पसंद उनकी, साथ आपका; बोरियत को कहें अलविदा और मिलकर शुरू करें अपना बिजनेस

खुशहाल कपल्स हमेशा हम की बात करते हैं और साथ में फ्यूचर के सपने देखते हैं, लेकिन अगर आपका पार्टनर छुट्टियों पर जाने, घर खरीदने या किसी भी लॉन्ग-टर्म प्लान पर बात करने से कतराने लगा है, तो हो सकता है कि वे खुद को उस फ्यूचर का हिस्सा नहीं देख रहे हों। 

यदि अचानक से आपके पार्टनर ने अपने फोन का पासवर्ड बदल दिया है या वे आपके सामने फोन इस्तेमाल करने में हिचकिचाते हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

1 - 2026-04-27T140618.133

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का मानना है कि इन संकेतों का मतलब हमेशा रिश्ता खत्म होना नहीं होता, बल्कि यह सुधारने के लिए भी हो सकता है। यदि आपको ये बदलाव दिख रहे हैं, तो शांत मन से बैठकर बात करें। उनसे पूछें "क्या कुछ ऐसा है जो तुम्हें परेशान कर रहा है और जिसे हम मिलकर ठीक कर सकते हैं?" कई बार ईमानदारी से की गई एक बातचीत सालों पुराने बिखराव को रोक सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या आपका पार्टनर आपसे छुपाकर करता है खर्चे, जानें फाइनेंशियल चीटिंग के लक्षण और कैसे बचाएं अपना रिश्ता?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।