क्या आपने देखा है भारती सिंह का प्यारा बेटा? लक्ष्य का हैरी पॉटर लुक देख आप भी बोलेंगे WOW

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह को फैंस बहुत पसंद करते हैं। भारती भी अपने सोशल मीडिया हैंडल की मदद से फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। वहीं प्यार से भारती लक्ष्य को गोला बुलाती हैं। भारती और हर्ष ने 3 महीने तक अपने लाड़ले का चेहरा नहीं दिखाया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने 3 महीने पूरे होते ही अपने प्यारे बेटे लक्ष्य की फोटोज शेयर की हैं। उनका बेटा फोटोज में बहुत क्यूट नजर आ रहा है। भारती और हर्ष के साथ-साथ कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की पत्नी निधि ने भी भारती के बेटे का हैरी पॉटर लुक शेयर किया है। आप भी देखिए गोला का हैरी पॉटर लुक।
लक्ष्य का हैरी पॉटर लुक

भारती और हर्ष ने अपने बेटे की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में मम्मी-पापा और बेटे की जोड़ी कमाल की दिख रही है। वहीं कपल के अलावा पुनीत पाठक की पत्नी निधि ने भी लक्ष्य की एक प्यारी सी फोटो अपनी स्टोरी पर लगाई है। लक्ष्य हैरी पॉटर लुक में बहुत शानदार नजर आ रहे हैं। येलो और रेड कलर के आउटफिट के साथ गोला ने ब्राउन टोपी और चश्मा भी लगाया हुआ है। निधि सिंह ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि भारती और हर्ष ये गोला मुझे दे दो। वहीं भारती ने उनका जवाब देते हुए कहा कि तुरंत आकर ले जाओ। निधि ने पोस्ट में लक्ष्य का नाम गोला सिंह लिंबाचिया पॉटर लिखा है।
इसे भी पढ़ेंः Mahabharat के इस सीन की वजह से गिरफ्तार होने वाले थे पुनीत इस्सर
लक्ष्य और मम्मी-पापा का फोटोशूट
View this post on Instagram
हर्ष और भारती ने अपने बेटे के साथ हाल ही में फोटोशूट करवाया है। किसी तस्वीर में लक्ष्य हुक्के के साथ दिख रहे हैं तो कहीं पर हैरी पॉटर के अंदाज में। कपल के पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वहीं नीति मोहन से लेकर अदा खान तक तमाम सेलिब्रिटीज ने भी भारती और हर्ष के पोस्ट पर कमेंट किया है।
इसे भी पढ़ेंः Emergency फिल्म में कंगना रनौत बनीं इंदिरा गांधी, लेडी बॉस बन दिखाया दमदार लुक
भारती के बेटे का हैरी पॉटर लुक फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर लक्ष्य की तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है। आपको लक्ष्य का यह लुक कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Bharti Singh/Instagram, crazy4haarshu/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।