how to clean window glass stains: आजकल घर को सजाने के लिए कांच का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। मिरर वर्क से घर बहुत ही क्लासी लगता है। मिरर विंडो, रैलिंग के अलावा आजकल अलमारी में भी ग्लास लगने लगे हैं। घर की कई चीजों में ग्लास का इस्तेमाल होता है। ऐसे में सफाई का काम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगर ग्लास की सफाई सही से ना की जाए, तो ये धुंधले नजर आने लगते हैं। इससे घर की खूबसूरत भी खराब होती है।
कांच की वजह से घर को क्लासी और रिच लुक मिलता है, लेकिन इसे मैंटेन करना काफी मुश्किल होता है। ये बहुत ही जल्दी गंदे नजर आने लगते हैं। कुछ लोगों को कांच की सफाई करना काफी मुश्किल लगता है। कई बार सफाई करने के बाद भी गंदे दाग जाने का नाम ही नहीं लेते। ऐसे में सारी मेहनत बेकार हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके घर का हर कांच आसानी से साफ हो जाएगा।
सिरके से करें साफ
आप सफेद विनेगर की मदद से भी गंदे कांच को साफ कर सकते हैं। विनेगर एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट माना जाता है। ये चीजों को गहराई से साफ करता है। इससे शीशे के भी दाग आसानी से निकल सकते हैं। इसके लिए विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। इसे शीशे पर स्प्रे करें और कॉटन के कपड़े की मदद से क्लीन करें। सारे दाग आसानी से निकल जाएंगे।
बेकिंग सोडा आएगा काम
मिरर की सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर एक गाढ़ा सा घोल तैयार कर लें। इसके लिए शीशे को पहले गीला करें। इसके बाद उस पर बेकिंग सोडा का घोल डालें और सॉल्ट स्पंज की मदद से साफ करें। अच्छे से शीशे की सफाई करने बाद उसे सूखे हुए माइक्रोफाइबर के कपड़े से रगड़ें। इससे सभी दाग आराम से साफ हो जाएंगे।
नमक और नींबू का इस्तेमाल करें
शीशे के सभी दाग साफ करने के लिए आप नमक और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए एक कटोरी में नमक और नींबू का रस अच्छे से मिक्स करें। इस घोल को कांच पर लगाकर 2 मिनट छोड़ें। बाद में पानी स्प्रे करके कॉटन के कपड़े से इसे अच्छे से रगड़कर साफ करें। इससे शीशा बिल्कुल नए जैसा हो जाएगा।
यह भी देखें- घर पर लगे शीशे को साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों