Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:01 AM IST

घर पर लगे शीशे को साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये हैक्स

Mirror Cleaning Tips: घर के गंदे शीशे का साफ करने के लिए आपको बस कुछ टिप्स और हैक्स फॉलो करने हैं। 
Updated:- 2022-10-23, 12:00 IST
image

Mirror Cleaning Tips: इन दिनों त्यौहारों का मौसम है। ऐसे में हर कोई घर की साफ सफाई में लगा हुआ है। साफ सफाई करते वक्त घर का कुछ सामान बिल्कुल भी साफ नहीं हो पाता है। खासतौर पर बाथरूम और घर के किसी ही हिस्से में लगा शीशा। 

हालांकि हमारे पास आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और हैक्स जरूर हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में अपने घर को चमका सकते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

बनाएं स्प्रे 

how to clean mirror

  • शीशे को साफ करने लिए कभी भी बहुत ज्यादा स्ट्रांग चीज यूज ना करें। इससे ना ही शीशा साफ होगा और साथ ही निशान भी पड़ जाएंगे। सबसे अच्छा विकल्प है कि आप घर पर ही स्प्रे बना लें। स्प्रे बनाने के लिए आपको चाहिए नींबू और नमक। 1 कप पानी में आधा चम्मच नींबू और नमक डालकर लिक्विड तैयार कर लें।
  • अब लिक्विड को किसी स्प्रे बोतल में डालकर सोफट से कपड़े पर छिड़कें और उससे शीशे की सफाई करें। शीशे के साथ-साथ ड्रेसिंग टेबल की लकड़ी को चमकाने के लिए भी आप तरीके और आजमा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः  घर की साफ-सफाई करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां

करें इस पाउडर का इस्तेमाल 

टेलकम पाउडर की मदद से भी आप गंदे शीशे को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस शीशे के गंदे निशानों पर टेलकम पाउडर डालना है। इसके बाद किसी कपड़े की मदद से शीशे को रब करें और उसके बाद साफ कपड़े से दोबारा साफ करें। टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करने के बाद कुछ देर तक शीशे को छूना नहीं चाहिए। 

बेकिंग सोडा करेगा मदद 

easy way to clean mirror

घर के अलग-अलग हिस्सों की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा भी शीशे को चमका सकता है। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा-गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। अब किसी स्क्रब पर इस पेस्ट को लगाएं और उससे शीशे को रब करें। 

अखबार का करें इस्तेमाल

इन सभी टिप्स के अलावा आप साफ सफाई के लिए अखबार की भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले अखबार को क्रश करें और उस पर बेकिंग सोडा लगाकर शीशे पर रगड़े। इससे शीशा काफी साफ हो जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः सोफे के नीचे से लेकर, खिड़की के गंदे कोने तक को इन तरीकों से चुटकी में करें साफ

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से अपने शीशे को साफ कर सकते हैं। अगर आप इसके अलावा साफ-सफाई से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik, ShutterStock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।