Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:35 AM IST

महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों के नाम में क्यों होता है O? जानिए इसके पीछे की कहानी

क्या आपने कभी सोचा है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों के नाम में O क्यों होता है? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण। 
Updated:- 2022-07-12, 16:08 IST
image

भारत की कुछ कंपनियों ने लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई है। ऐसी कंपनियों की लिस्ट में आनंद महिंद्रा की महिंद्रा एंड महिंद्रा कपंनी का नाम भी शामिल है। भारत की फेमस मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थापना 1945 में हुई थी। इस ग्रुप की शुरुआत 'महिंद्रा एंड मुहम्मद' नाम से हुई थी लेकिन एक समय के बाद कंपनी का नाम बदल दिया गया था। आज  महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप है। फिर चाहे ऑटोमोबाइल, कॉमर्शियल व्हीकल हो या मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर, यह कपंनी सब बनाती है। आज हम आपको इस ग्रुप से जुड़ी एक शानदार जानकारी देने वाले हैं। क्या आपने इस ग्रुप की गाड़ियों के नाम पर कभी ध्यान दिया है? महिंद्रा ग्रुप की गाड़ियों के नाम में O जरूर होता है। आइए जानते हैं, इसके पीछे का क्या कारण है। 

महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों के नाम में O

icoty car

महिंद्रा कपंनी की गाड़ियों के नाम में O लेटर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। अब सवाल यह है कि यह सिर्फ संयोग है या इसके पीछे कोई राज छुपा है? आपको बता दें कि गाड़ियों के नाम में O लेटर का इस्तेमाल मात्र एक संयोग नहीं है।  बोलेरो (Bolero), स्कोर्पियो (Scorpio), महिंद्रा ईवेरिटो (Mahindra everito) और जायलो (Xylo) जैसी गाड़ियों के नाम में O लेटर का इस्तेमाल करने के पीछे विशेष कारण छुपा है। (कार में लॉन्ग ड्राइव करते समय बच्चों को ऐसे रखें बिजी

इसे भी पढ़ेंः IAS गोविंद जायसवाल के पिता चलाते थे रिक्शा फिर भी बने इतने बड़े अधिकारी

O के पीछे है एक खास वजह

o in scorpio car

महिंद्रा कंपनी अपनी गाड़ियां अलग-अलग सीरीज के तहत बनाती है। तमाम सीरीज में से एक O सीरीज भी है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो गाड़ियों के नाम में O लेटर का इस्तेमाल किस्मत की वजह से शुरू किया गया था। बहुत से लोग लक्की और अनलक्की पर विश्वास करते हैं। ऐसे में कंपनी का भी मानना है कि अगर गाड़ी के नाम में O का इस्तेमाल किया जाएगा तो इससे सेगमेंट को ज्यादा सक्सेस मिलेगी। मार्केट में अच्छी सेल के मकसद से महिंद्रा कंपनी अपनी गाडियों के नाम में O लेटर का इस्तेमाल करती है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही करने वाले हैं शादी? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

आज आनंद महिंद्रा की कंपनी मार्केट में बहुत खास जगह रखती हैं। मारुति सुज़ुकी और और टाटा मोटर्स जैसी कंपनी के साथ महिंद्रा ग्रुप अच्छी प्रतियोगिता रखता है। होंडा कंपनी की भी कई गाड़ियों के नाम के अंत में भी ER का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-  Twister, Stunner, Dazzler।

 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Picture Credit: Mahindra/Instagram

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।