क्या अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही करने वाले हैं शादी? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

सुनील शेट्टी की लाड़ली बेटी अथिया जल्द ही भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
Updated:- 2022-07-12, 14:22 IST
image

अथिया शेट्टी और केएल राहुल हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हाल ही में कपल जर्मनी से वापस लौटा है। दरअसल केएल राहुल अपनी सर्जरी के लिए जर्मनी गए हुए थे। दोनों जब से भारत लौटे हैं, शादी की चर्चाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाते हुए शादी के लिए तैयार हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले 3 महीने के अंदर दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आप भी जानिए अथिया शेट्टी और केएल राहुल कब और कहां शादी करने वाले हैं।

3 साल से कर रहे हैं डेट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया और केएल राहुल एक दूसरे को लगभग 3 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों के एक साथ अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों के फैंस भी उनके रिलेशनशिप से बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं अथिया शेट्टी अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर भी केएल राहुल के साथ ही पहुंची थीं। इतना ही नहीं अथिया और राहुल सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ अक्सर फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ेंः IAS Tina Dabi अपने पति संग ले रही हैं वेकेशन का मजा, देखिए वायरल फोटोज

3 महीने में हो सकती है शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल 3 महीने के अंदर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस बात का खुलासा उनकी फैमली ने ही किया है। कहा जा रहा है कि दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है और यहां तक कही वेन्यू भी सिलेक्ट कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया, जिसने मॉडलिंग नहीं डॉक्टरी को चुना अपना पेशा

क्या मुंबई में होगी शादी?

आजकल सेलिब्रिटी आउट ऑफ इंडिया शादी करना पसंद करते हैं पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल ऐसा नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मुंबई में शादी करने का फैसला लिया है। दोनों से जुड़ूी ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों ने मुंबई में अपना घर ले लिया है। कपल शादी के बाद इसी घर में रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी को लेकर कपल और दोनों फैमली बहुत एक्साइटेड है। इससे पहले भी दिसंबर में ऐसी खबर सामने आई थी कि अथिया और राहुल शादी कर रहे हैं। ऐसे में दोनों कब शादी करते हैं, यह तो समय ही बताएगा।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने खुद इस बारे में अभी तक कुछ साझा नहीं किया है। वहीं दोनों के फैंस इस खबर से बहुत खुश हैं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Picture Credit: athiyashetty/Instagram

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।