बनारस में बातचीत के दौरान 'गुरु' शब्द इतना ज्यादा क्यों इस्तेमाल होता है? जानें इसके पीछे की वजह

बनारस में 'गुरु' शब्द का प्रयोग केवल शिक्षक के लिए नहीं, बल्कि दोस्त, साथी और अपनापन दर्शाने के लिए होता है। यह बनारसी संस्कृति, मिलनसार स्वभाव और स्थानीय बोलचाल का अभिन्न अंग है।
Updated:- 2026-11-20, 18:18 IST
History of Guru Slang word in Kashi Varanasi

हर शहर की अपनी एक अलग पहचान होती है। कहीं लोग बातचीत में भाईसाहब कहते हैं, तो कहीं भैया या यार बोलते हैं। मगर उत्तर प्रदेश के बनारस में एक ऐसा शब्द है, जो आपको चाय की दुकान से लेकर घाटों और गलियों तक सुनाई दे सकता है। वह शब्द है 'गुरु'। यहां लोग एक-दूसरे को बुलाने, हालचाल पूछने और मजाक करने तक में गुरु शब्द का इस्तेमाल करते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल केवल किसी शिक्षक या आध्यात्मिक गुरु के लिए नहीं होता। इसके पीछे बनारस की भाषा, संस्कृति और लोगों के खास अंदाज की दिलचस्प कहानी छिपी है।

बनारस में गुरु बोलने के पीछे क्या है मतलब?

आमतौर पर गुरु शब्द सुनते ही हमारे मन में शिक्षक, ज्ञान देने वाले व्यक्ति या आध्यात्मिक मार्गदर्शक की तस्वीर आती है। मग बनारस में हर बातचीत के शुरू या बाद में गुरु शब्द क्यों लगाते हैं लोग? र बनारस में इस शब्द का मतलब काफी अलग हो जाता है। यहां गुरु का इस्तेमाल दोस्त, साथी या किसी परिचित को बुलाने के लिए भी किया जाता है। जैसे कोई दुकानदार अपने ग्राहक से कह सकता है, 'का हो गुरु, का हाल बा?' इसका मतलब होता है कि क्या हाल है दोस्त? मतलब यहां गुरु शब्द बातचीत को अपनापन देने का एक तरीका बन गया है।

इसे भी पढ़ें- Dev Deepawali 2026: लाखों दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट, बनारस घूमने का बना रहे हैं प्लान तो यहां जरूर जाएं

बनारसी संस्कृति में बराबरी का एहसास

बनारस की खासियत यहां के लोगों का बेफिक्र और मिलनसार स्वभाव भी माना जाता है। यहां की बोलचाल में कई बार उम्र, जाति और सामाजिक हैसियत से ज्यादा अपनापन मायने रखता है। समाजशास्त्री नीता कुमार के बनारस के कारीगरों पर किए गए अध्ययन में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि बनारसी जीवनशैली में लोग एक-दूसरे को गुरु और भैया कहकर संबोधित करते हैं। इससे बातचीत में बराबरी और अपनापन झलकता है। यही वजह है कि गुरु शब्द यहां केवल सम्मान नहीं, बल्कि दोस्ती का भी प्रतीक बन गया है।

चाय की दुकानों और घाटों से खास रिश्ता

बनारस में चाय की दुकानें केवल चाय पीने की जगह नहीं हैं, बल्कि दोस्तों के मिलने और बातचीत करने का ठिकाना भी हैं। अस्सी घाट के आसपास या शहर की पुरानी गलियों में लोग अक्सर चाय पीते हुए एक-दूसरे से हालचाल पूछते नजर आते हैं। यहां 'का हो गुरु', 'का गुरु, सब ठीक बा?' जैसे वाक्य सुनने को मिल जाते हैं। इन छोटे-छोटे शब्दों से बातचीत शुरू करना आसान हो जाता है। मतलब गुरु शब्द बनारस की रोजमर्रा की जिंदगी और मेलजोल का हिस्सा बन चुका है।

Why People Say Guru in Banaras

Image Credit- ai

भोजपुरी और बनारसी बोली का भी है असर

बनारस की स्थानीय बोलचाल पर भोजपुरी और आसपास की क्षेत्रीय भाषाओं का भी असर देखने को मिलता है। यहां के लोग बातचीत में हिंदी के साथ स्थानीय शब्दों और मुहावरों का खूब इस्तेमाल करते हैं। 'का हो गुरु', 'जियो राजा' और 'भैया' जैसे संबोधन इसी स्थानीय अंदाज को दिखाते हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़ी वाराणसी की सांस्कृतिक रिपोर्ट में भी गुरु और जियो राजा जैसे शब्दों को शहर की खास स्थानीय शब्दावली का हिस्सा बताया गया है। यही वजह है कि बाहर से आने वाले लोगों को भी यह बोलचाल काफी अलग और दिलचस्प लगती है।

गुरु शब्द में झलकता है बनारस का अंदाज

बनारस में गुरु शब्द केवल किसी को पुकारने का तरीका नहीं, बल्कि शहर की पहचान से भी जुड़ गया है। यहां बातचीत में इसका इस्तेमाल कभी दोस्ती दिखाने के लिए होता है, तो कभी मजाक या हल्के अंदाज में किसी की बात पर प्रतिक्रिया देने के लिए। काशीनाथ सिंह के उपन्यास 'काशी का अस्सी' में भी गुरु शब्द के इस खास स्थानीय इस्तेमाल को जगह मिली है। इससे पता चलता है कि यह संबोधन बनारस की भाषा और साहित्य दोनों में अपनी खास जगह रखता है।

why do people in varanasi use the Word guru so frequently

Image Credit-ai

हर जगह अलग-अलग होता है गुरु शब्द का मतलब

इन सब के बीच यह समझना और जानना भी बेहद जरूरी है कि गुरु शब्द का इस्तेमाल व्यक्ति, उम्र, रिश्ते और बातचीत के माहौल के हिसाब से बदलता है। दोस्तों के बीच यह अपनापन दिखाता है, जबकि किसी अनजान व्यक्ति को बुलाते समय इसका अंदाज थोड़ा अनौपचारिक हो सकता है। इसलिए किसी बड़े या औपचारिक बातचीत में इसका इस्तेमाल करने से पहले सामने वाले के स्वभाव को समझना बेहतर होता है।

बनारस का गुरु क्यों खास है?

बनारस में गुरु शब्द का इस्तेमाल इस शहर की खुली सोच, मिलनसार स्वभाव और स्थानीय भाषा की खूबसूरती को दिखाता है। यहां एक छोटा-सा शब्द अनजान लोगों के बीच भी बातचीत का रास्ता खोल देता है। यही बनारस का बनारसीपन है, जहां भाषा केवल बात कहने का जरिया नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का तरीका भी है।

इसे भी पढ़ें- दीपावली के 15 दिन बाद क्यों जगमगाती है देव नगरी वाराणसी, जानें इसके पीछे की कहानी

निष्कर्ष

अगली बार जब भी कोई आपसे बनारस में बोले जाने वाले गुरु के पीछे के वजह के बारे में पूछे, तो आप इस लेख में बताई गई जानकारी उन्हें साझा कर सकती हैं। ऐसे ही इंटरेस्टिंग स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करें।

Image Credit-Ai

FAQ
क्या बनारस में 'गुरु' शब्द केवल शिक्षकों के लिए इस्तेमाल होता है?
नहीं, यहां अनजान व्यक्ति से लेकर करीबी दोस्त और बुजुर्ग तक हर किसी को प्यार से 'गुरु' कहा जाता है।
बनारसी बातचीत में 'गुरु' शब्द का मुख्य भाव क्या होता है?
बनारसी बातचीत में 'गुरु' शब्द बातचीत की शुरुआत को बेहद सहज, मजाकिया और आत्मीय बना देता है।
'का हो गुरु' वाक्य का क्या अर्थ होता है?
बनारसी अंदाज में इसका मतलब "क्या हाल है दोस्त" या "सब कैसा चल रहा है" होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।