दीपावली के 15 दिन बाद क्यों जगमगाती है देव नगरी वाराणसी, जानें इसके पीछे की कहानी

दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी में भव्य देव दीपावली मनाई जाती है। इस दौरान हर साल लाखों दीये जलाकर घाटों को रोशन किया जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से इस खास उत्सव के बारे में। 
Updated:- 2026-11-20, 06:00 IST
image

दिवाली के ठीक 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा की रात देव नगरी काशी वाराणसी में एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है, जिसका हर किसी को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस भव्य देव दीपावली उत्सव को मनाने के लिए लाखों श्रद्धालु यहा पहुंचते हैं। वाराणसी के 84 से भी अधिक गंगा घाटों पर लाखों मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है, तो आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से इसके बारे में।

देव दीपावली के पीछे की पौराणिक कथा और महत्व

देव दीपावली की परंपरा के पीछे केवल खूबसूरत सजावट ही नहीं, बल्कि भगवान शिव की महाविजय और देवताओं के पृथ्वी पर आगमन की एक बेहद रोचक पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पुराने समय में त्रिपुरासुर नाम का एक राक्षस था, जिसने कठोर तपस्या करके ब्रह्मा जी को प्रसन्न किया था और उनसे यह वरदान मांगा था कि कोई देवता या मनुष्य सामान्य रूप से उसे नहीं मार सकता। वरदान पाकर त्रिपुरासुर ने पूरी धरती पर आतंक मचा दिया था और सभी देवता उससे बहुत परेशान थे। देवताओं की रक्षा के लिए भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन रथ पर सवार होकर त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी कारण भगवान शिव को 'त्रिपुरारी' भी कहा जाता है।

त्रिपुरासुर के अत्याचारों से राहत पाने के बाद देवी-देवताओं ने भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी में गंगा नदी में स्नान किया और घाटों पर लाखों दीये जलाकर भगवान शिव की इस विजय का उत्सव मनाया। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

12 (31)

pinterest/shubham

वाराणसी के घाटों पर देव दीपावली की भव्यता

कार्तिक पूर्णिमा की शाम को वाराणसी के घाट जगमगाती रोशनी से भर उठते हैं -

दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, राज घाट और पंचगंगा घाट सहित शहर के कई घाटों पर 15 से 20 लाख मिट्टी के दीये सजाए जाते हैं। लाखों दीयों की रोशनी से चमकते घाट और गंगा की लहरों पर पड़ती उनकी झिलमिलाहट इस उत्सव को बेहद खास और यादगार बना देती है। यही नहीं दीयों के अलावा गंगा की लहरों पर होने वाला लेजर लाइट शो और आतिशबाजी भी इस खास मौके को और यादगार बनाती है। 

यह भी पढ़ें- देव दीपावली पर जा रही हैं वाराणसी? तो होटल के बजाय इन सस्‍ते धर्मशाला में कर सकती हैं स्‍टे; नहीं आएगा ज्‍यादा खर्च

वाराणसी जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी इस खास मौके पर काशी जा रही हैं, तो कुछ खास बातों का ख्याल रखें। जैसे -

  • देव दीपावली के दिन घाटों पर लाखों लोगों की भीड़ होती है, इसलिए दोपहर 3 से 4 बजे तक ही घाट पर पहुंच जाएं।
  • आप गंगा नदी के बीच नाव में बैठकर भी सभी घाटों का खूबसूरत नजारा देख सकती हैं।
  • इस खास दिन कई जगहों पर गाड़ियों का आना-जाना भी बंद रहता है, इसलिए पार्किंग की व्यवस्था जरूर देख लें। 

12 (32)

pinterest/AARTHIC

यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का क्या है कनेक्शन? क्यों काशी के घाटों पर जलते हैं लाखों दीये

निष्कर्ष: हर साल की तरह इस साल भी वाराणसी में देव दीपावली बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस खास मौके पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां जा सकती हैं। यहां जाना आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।