आखिर क्यों हिना खान ने छोड़ा था 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' सीरियल

मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लंबे समय तक हिना खान ने इस सीरियल में काम किया था लेकिन यह सीरियल उन्होंने क्यों छोड़ा आइए जानते हैं। 
Updated:- 2023-03-03, 13:19 IST
image

मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेम हासिल करने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने लंबे समय तक इस सीरियल में काम किया था। हिना खान ने टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान भी बनाई थी। लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने इस सीरियल को अलविदा कह दिया। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर जिस सीरियल में काम करने पर हिना खान को लाखों लोगों ने चाहा था उस सीरियल को हिना खान ने क्यों छोड़ दिया। आइए जानते हैं। 

अक्षरा के किरदार से की शुरुआत

why actress hina khan quit yeh rishta kya kehlata hai serial

आपको बता दें कि टीवी की फेमस ऐक्ट्रेस हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। हिना खान ने भले ही सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'संस्कारी बहू' अक्षरा के किरदार से शुरुआत की लेकिन आज वह टीवी की बोल्ड और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आपको बता दें कि हिना को उनके दोस्त ने इस शो का ऑडिशन देने के लिए फोर्स किया था।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि ' उस वक्त वह मैं कॉलेज में थीं और शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए मैंने ऑडिशन दिया क्योंकि मेरा एक दोस्त था जिसने मुझे बहुत फोर्स किया था। (हिना खान की हैं फैन तो जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये मजेदार बातें)कास्टिंग वाले लोग कई सारे कॉलेज में आए थे इस शो के ऑडिशन के लिए..तो मेरे दोस्त ने कहा कि तुम भी ऑडिशन देकर आओ।' इस शो में हिना खान ने अक्षरा का किरदार निभाया था। आज भी अक्षरा और नैतिक की जोड़ी को टीवी की बेस्ट हिट जोड़ी में से मानी जाती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

आपको बता दें कि हिना खान इस शो के बाद टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस सीजन 11 में भी नजर आई थी। बिग बॉस सीजन 11 से भी उन्हें खास पहचान मिली थी। 

इसे भी पढ़ें: हिना खान के लिए फिजिकल से ज्यादा मेंटल हेल्थ है प्रायोरिटी, वजन बढ़ने पर कही ये बात

क्यों छोड़ा था हिना खान ने सीरियल? 

एक इंटरव्यू में हिना खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा था। हिना खान ने बताया था कि वह एक ब्रेक लेना चाहती थी और इसलिए उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला किया। इसके साथ -साथ उन्होंने यह भी साझा किया कि 'जब मैंने ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ा तो मेरे दिमाग में कुछ भी नहीं था।(इन बॉलीवुड और TV सेलेब्स ने सगाई तो की, पर नहीं कर पाए शादी) मैंने कभी अपनी छवि बदलने या किसी को, दुनिया को कुछ भी साबित करने के बारे में नहीं सोचा था। मैं यह नहीं सोच रही थी कि मैं दुनिया को अपनी साइड दिखाना चाहती हूं।'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना खान ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि, 'ऐसा कुछ छवि बदलने के बारे में यह सीरियल नहीं था। मेरा बस शो से मन भर गया था और मैं एक ब्रेक लेना चाहती थी। इतना ही।' 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना खान इस इमेज से निकलना चाहती थी और यही कारण था कि उन्होंने इस मशहूर टीवी सीरियल को अलविदा कह दिया। सीरियल में 'अक्षरा' का बेहद संस्कारी कैरेक्टर उनके रियल लाइफ पर काफी हावी हो गया था लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें इस सीरियल में वापस से देखना जरूर पसंद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जब सुभाष घई और सिमी ग्रेवाल के बीच छिड़ गई थी तीखी बहस, गुस्से में सेट छोड़कर चली गईं थीं एक्ट्रेस

तो ये थी हिना खान की लाइफ सो जुड़ी हुई जानकारी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।