Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

कैसे पता करें कि कौन-सा होटल 5 स्टार है और कौन-सा 7 स्टार?

फाइव और सेवन स्टार होटल से जुड़ी तमाम बातें आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं। ऐसे में इससे जुड़ी जानकारी के लिए आपको आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
Updated:- 2023-05-06, 13:00 IST
image

कई स्टार के होटल होते है आसान भाषा में बोले तो जितना ज्यादा स्टार उतना महंगा होटल। खैर होटल फाइव होटल तो काफी लोगों ने देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सेवन स्टार होटल देखा है। कई लोग आज भी ऐसे होंगे जिन्होंने कभी भी सेवन स्टार होटल नहीं देखा होगा। सेवन स्टार होटल काफी लविश होता है आम भाषा में बोले तो यह फाइव स्टार होटल से भी ज्यादा खास होता है। 

5 स्टार और 7 स्टार में अंतर जानें

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कैसे पता चलता है की कौन-सा होटल 5 स्टार  है और कौन-सा 7 स्टार। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि होटलों को दी जाने वाली रेटिंग का क्या हिसाब होता है।

कौन देता है होटल को रेटिंग

आजकल कोई भी व्यक्ति अपने होटल को अपने हिसाब से रेटिंग दे देते हैं लेकिन यह गलत है। बता दें कि पर्यटन मंत्रालय के अधीन एक कमेटी है, जो होटल को रेटिंग देने का काम करती है। इसका नाम होटल एंड रेस्टोरेंट अप्रूवल एंड क्लासिफेक्शन कमेटी है। 

होटल की हाई रेटिंग के रूल्स

होटल को स्टार के नंबर देने में सबसे बड़ा रोल उनकी लोकेशन का होता है। कोई भी व्यक्ति होटल साफ सुथरी जगह पर लेना चाहेगा ऐसे में लोकेशन का ध्यान रखना जरूरी है। देश के होटल को रेटिंग देने के अलग-अलग नियम होते हैं। जो किसी देश में 5 सितारा होटल है, वो दूसरे देश में तीन सितारा होटल की कैटेगरी में भी आ सकता है।

इसे भी पढ़ें : Homestay और Hotel के बीच में क्या होता है अंतर? ट्रिप से पहले जान लें

5 स्टार होटल की खासियत

 STAR HOTEL

अच्छी रेटिंग लेना इतना आसान नहीं होता है। 5 स्टार होटल में कई चीजें खास होती हैं। सबसे ज्यादा हॉस्पिटेलिटी पर ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा इसका लोकेशन भी खास होता है। हर कमरे की मिनिमम साइज 200 स्क्वायर फीट मानी जाती है जो कि काफी खास बात है।

इसे भी पढ़ें : Red, Pink, Blue रंगों पर ही क्यों रखे गए हैं दिल्ली मेट्रो के नाम? आइए जानते हैं

7 स्टार होटल की खासियत

 STAR HOTEL

हमारे यहां ताज फलकनुमा पैलेस को 7 स्टार होटल कहा जाता है। यह होटल तकरीबन 32 एकड़ में फैला है और इसमें एक से एक खूबसूरत पार्क और लक्जरी रूम है। एक कमरे का शुल्क प्रति रात लगभग 19,500 रुपये से शुरू होता है और 7 लाख रुपये तक जाता है। यह होटल 5 स्टार होटल से काफी खास होता है। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।