Thu Oct 1, 2026 | Updated 01:49 AM IST

कौन हैं उत्तर प्रदेश के मैंगो मैन? अनोखा पेड़ उगाकर अपने नाम किया पद्मश्री

आम का सीजन आने वाला है और अभी से आम के किस्से मशहूर होने शुरू हो गए हैं। आज हम आपको आम के बारे में नहीं बल्कि एक खास तरह के पेड़ उगाने वाले मैंगो मैन के बारे में बताएंगे।  
Updated:- 2024-05-02, 16:05 IST
image

भारत में आम के हजार से भी ज्यादा किस्म उपलब्ध हैं। दशहरी से लेकर तोतापाली और मनकुराद तक, आम की कई किस्में मशहूर है। आप सभी ने अभी तक आम के अलग-अलग किस्मों के अलग-अलग पेड़ के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि एक पेड़ में आम के 300 किस्म एक साथ फल सकता है। यह सुनने में अजीब और अनोखा लग रहा है, लेकिन इस असंभव को संभव बनाने वाला और कोई नहीं बल्कि यूपी के हाजी कलीम उल्लाह खान। 

हाजी कलीम उल्लाह खान ने ऐसा कमाल कर दिया है, जो आजतक किसी ने नहीं किया है। हाजी कलीम उल्लाह खान ने आम के पेड़ में 300 से ज्यादा किस्मों के आम को ग्राफ्टिंग की मदद से लगाकर अनोखा पेड़ तैयार किया है। हाजी साहाब ने इस अनोखे आम के पेड़ को लगाकर जापान-अमेरिका के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है।

मैंगो मैन से जुड़ी ये जानकारी है खास

who is uttar pradesh mango man

पूरी दुनिया में हाजी कलीम उल्लाह खान मैंगो मैन के नाम से मशहूर हैं। साल 2008 में हाजी कलीम उल्लाह खान को उनके इस अद्भुत कारनामे के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। एक पेड़ में 300 किस्म का आम लगाने के बाद हाजी साहब ने एक और आम के नस्ल का पौधा तैयार किया है। साल 2023 में हाजी साहब द्वारा लगाया हुआ पौधा, अब पेड़ बन चुका है। आम के इस अनोखे नस्ल के पेड़ में काफी बड़े-बड़े पत्ते आए हैं, जो अन्य किस्म के आम के पत्तों से बेहद अलग हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'बाप रे बाप' आम है या सोना, दर्जन भर खरीदने के लिए खर्च करने पड़ेंगे 5 से 10 हजार रुपये  

अब तक लगा चुके हैं लाखों आम के पेड़

who is uttar pradesh mango man Haji Kalimullah Khan

हाजी कलीम उल्लाह खान ने बताया कि जब वे सातवीं कक्षा की पढ़ाई की और फेल हो गए तो उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी आम का पेड़ लगाने में बिता दी। पढ़ाई छोड़ने के बाद मैंगो मैन ने आम के पेड़के साथ कई अलग-अलग तरह के प्रयोग किए और उन सभी प्रयोगों में वे सफल भी रहे। हाजी कलीम उल्लाह खान अब तक लाख से भी ज्यादा आम के पेड़ लगा चुके हैं और लगातार नई किस्मों के आम के साथ प्रयोग जारी है।

हाजी कलीम उल्लाह खान का कहना है कि आम का पेड़ अपने आप में एक पूरा कॉलेज है, जिसके ऊपर पढ़ाई की जा सकती है। आम के पेड़ के बारे में इतनी जानकारी रखने वाले हाजी कलीम उल्लाह खान ने कभी कॉलेज का शकल नहीं देखा है। उन्होंने से सिर्फ सातवीं तक की पढ़ाई की है, लेकिन आम के पेड़ को लेकर उनके ज्ञान के आगे बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी फेल हैं।

इसे भी पढ़ें: दुर्लभ होते जा रहे इस आम के बारे में आप भी जानें, मुगल रानी के नाम से है मशहूर

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: krishi jagran, forbesindia, miro.medium and freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।