
Aam Ke Ped Ko Jal Dene Ke Labh: हिन्दू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। इन्हीं में से एक है आम का पेड़। आम के पत्तों का हर शुभ काम में प्रयोग होता है। वास्तु शास्त्र में भी आम के पेड़ का बहुत महत्व माना गया है। आम के पत्ते घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है।
वहीं, ज्योतिष शास्त्र में आम के पेड़ को बहुत लाभकारी माना गया है। इसी कारण से ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि आम के पेड़ में रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्या है आम के पेड़ में जल चढ़ाने का लाभ और महत्व।

आम के पेड़ में हनुमान जी का निवास होता है। ऐसे में आम के पेड़ में जल देने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। हनुमान जी के आशीर्वाद से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Mango Tree: शादी से पहले आम के पेड़ के किए गए ये उपाय वैवाहिक जीवन में घोल सकते हैं मिठास
शनि देव की वक्र दृष्टि भी परेशान नहीं करती है। असल में हनुमान जी की जिस पर कृपा होती है उसे शनिदेव के क्रोध का भागी नहीं बनना पड़ता है। शनिदेव रुष्ट नहीं होते।
आम के पेड़ में जल चढ़ाने से राहु और केतु दोनों पाप ग्रहों का दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। आम के पेड़ को सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भी इसे जल देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Astro Beliefs: अशोक के पेड़ को जल देने के लाभ
आम के पेड़ को जल देने से सफलता बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं और जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुलने लगते हैं। आम के पेड़ को जल देने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

आम के पेड़ को जल देने से परिवार या घर को लगी बुरी नजर भी उतर जाती है। आम के पेड़ का नाता सूर्य ग्रह से है। ऐसे में इसे जल देने से भाग्य का साथ मिलने लग जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर आम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या होता है और क्या है इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock, herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।