Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

कौन हैं असम की Ankita Konwar, ज‍िन्‍होंने इंग्लिश चैनल तैरकर क‍िया था पार?

अंकिता कंवर एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर और एथलीट हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से बार्सिलोना आयरनमैन के बाद रिले टीम संग इंग्लिश चैनल पार किया।
Updated:- 2026-08-16, 12:03 IST
who is ankita konwar

हमारे यहां भारतीय महिलाओं का जज्बा सलाम करने लायक होता है। यहां ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा काम करके इतिहास रच दिया है। उन्हीं में से एक हैं असम की Ankita Konwar। उन्होंने जुलाई 2026 में ऐसा काम किया, जिसने उन्हें देशभर में चर्चा में ला दिया। दरअसल, उन्होंने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने वाली पहली असमिया महिला और नॉर्थईस्ट इंडिया की पहली महिला बनने का गौरव हासिल किया है।

खास बात तो यह है कि अंकिता ने स्विमिंग की शुरुआत करीब तीन साल पहले ही की थी। बहुत ही कम समय में उन्होंने खुद को लंबी दूरी तक स्विमिंग करने और चैलेंजिंग स्पोर्ट्स के लिए तैयार किया। इसके बाद उन्होंने दुनिया के सबसे मुश्किल खुले पानी के चैलेंज 'इंग्लिश चैनल' को पार किया। यह सफर उन्होंने अकेले नहीं, बल्कि 6 लोगों की इंटरनेशनल टीम के साथ मिलकर पूरा किया था। आइए जानते हैं Ankita Konwar कौन हैं और उन्होंने इंग्लिश चैनल पार करने की यह दूरी कैसे तय की।

कौन हैं Ankita Konwar?

अंकिता असम से हैं और एंड्योरेंस स्पोर्ट्स में अपनी पहचान बना रही हैं। वह मिलिंद सोमन की पत्नी भी हैं। उनकी स्विमिंग की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने करीब तीन साल पहले ही तैरना सीखना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे खुद को लंबी दूरी और चैलेंजिंग स्पोर्ट्स के लिए तैयार किया। इंग्लिश चैनल का चैलेंज लेने से पहले भी वो कई बड़े और मुश्किल स्पोर्ट्स इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता बार्सिलोना में 'फुल आयरनमैन' (जिसमें स्विमिंग, साइकिलिंग और रनिंग शामिल होती है) पूरा कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दुबई में हुए T100 ट्रायथलॉन में भी हिस्सा लिया था।

ankita konwar

छह लोगों की टीम के साथ पार किया इंग्लिश चैनल

अंकिता ने इंग्लिश चैनल को अकेले तैरकर पार नहीं किया था। वह छह सदस्यों वाली इंटरनेशनल रिले टीम का हिस्सा थीं। टीम ने इंग्लैंड के डोवर से फ्रांस के कैलाइस तक का सफर करीब 13 घंटे 5 मिनट में पूरा किया। टीम ने करीब रात डेढ़ बजे पानी में उतरना शुरू किया और वहां के समय के मुताबिक, दोपहर 2:35 बजे फ्रांस के बीच तक पहुंची। इस उपलब्धि को English Channel Swimming Association यानी ECSA की ओर से मान्यता भी मिली थी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy)

आखिर कितना मुश्किल है इंग्लिश चैनल पार करना?

आपको बता दें कि इंग्लिश चैनल, ब्रिटेन और यूरोप के बीच का एक समुद्री रास्ता है। देखने में यह दूरी बहुत ज्यादा नहीं लगती, लेकिन इसे तैरकर पार करना बहुत ही कठिन माना जाता है। इसके बीच की सबसे कम दूरी लगभग 32 किलोमीटर है, लेकिन स्ट्रांग वॉटर करेंट्स की वजह से स्विमर्स को अक्सर इससे भी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। पानी का फ्लो बार-बार स्विमर्स को भटका देता है, इसलिए सीधे आगे बढ़ने के बजाय उन्हें लगातार अपने रास्ते पर पूरा ध्यान देना होता है।

यह भी पढ़ें- कनिका कपूर कौन हैं? 'बंटवारा 1947' के पोस्टर में कियारा आडवाणी की हमशक्ल कहे जाने पर किया रिएक्ट

ठंडा पानी और मौसम बढ़ाते हैं मुश्किल

इंग्लिश चैनल की चुनौती सिर्फ लंबी दूरी तक तैरने की नहीं है। यहां पानी का टेंपरेचर भी स्विमर्स के लिए काफी चैलेंजिंग होता है। पानी का तापमान करीब 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसके अलावा मौसम कभी भी बदल जाता है। यह जगह दुनिया के सबसे बिजी समुद्री रास्तों में से एक है। इसीलिए यहां समुद्र में स्विमिंग करते समय कई कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है और बहुत सावधानी बरतनी होती है। बताया जाता है कि यहां स्विमिंग करने वालों को अपने साथ ज्यादा सामान ले जाने की इजाजत भी नहीं होती।

ankita konwar (1)

तीन साल पहले शुरू की थी तैराकी

अंकिता की कहानी का सबसे खास हिस्सा शायद यही है कि उन्होंने बचपन से स्विमिंग नहीं सीखा था और न ही किया था। उन्होंने करीब तीन साल पहले तैरना सीखा और फिर लगातार खुद को बेहतर करती गईं। यानी कुछ ही सालों में उन्होंने स्विमिंग सीखने से लेकर दुनिया की सबसे मुश्किल वाटर-चैलेंज पूरी करने तक का सफर तय कर लिया।

यह भी पढ़ें- संस्कृत पढ़ना नहीं आता था, फिर भी कपड़े पर बुन डाली भगवद्गीता, जानें कौन हैं यह महिला?

पिछले साल बना था इंग्लिश चैनल पार करने का सपना

अंकिता ने अपनी उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर अपनी कहानी भी शेयर की थी। एक पोस्ट में उन्होंने बताया था कि करीब एक साल पहले वह इंग्लिश चैनल स्विम के शुरुआती जगह तक हाइक करके गई थीं। वहीं, उन्होंने खुद से वादा किया था कि एक दिन वह इसी पानी में तैरेंगी। बाद में उन्होंने उस वादे को पूरा किया। उन्होंने यह भी पोस्ट में बताया था कि वह आगे कभी भी सोलो इंग्लिश चैनल स्विम कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं सान्वी तलवार? टीवी एक्ट्रेस ने करण कुंद्रा पर लगाए थप्पड़ मारने और गालियां देने का आरोप

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- आलिया कुरैशी कौन हैं? 'मटका किंग' स्टार विजय वर्मा संग डेटिंग की खबरों को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां, पहले तमन्ना भाटिया संग जुड़ा था एक्टर का नाम

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।