कनिका कपूर कौन हैं? 'बंटवारा 1947' के पोस्टर में कियारा आडवाणी की हमशक्ल कहे जाने पर किया रिएक्ट

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म में सनी और प्रीति के साथ करण देओल और कनिका कपूर भी नजर आ रहे हैं। जब इस फिल्म का पोस्टर आउट हुआ था, तो काफी लोगों को लगा कि पोस्टर में कियारा आडवाणी हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कयास लगाए कि यह एआई की मदद से बनी फोटो है, तो कई लोग कनिका कपूर को कियारा आडवाणी का हमशक्ल बताने लगे। बता दें कि इस तरह पहले भी स्नेहा उलाल की तुलना ऐश्वर्या राय से की जा चुकी है। इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग कनिका कपूर के बारे में जानने की कोशिश करने लगे। चलिए आपको बताते हैं कि कनिका कपूर कौन हैं और उन्होंने इन बातों पर क्या रिएक्ट किया है?
कनिका कपूर कौन हैं?
कनिका कपूर एक फेमस एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह बचपन से ही थियेटर से जुड़ी रही हैं और 13 साल की उम्र में उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म की थी। 'एक-दूजे के वास्ते 2' और 'दोनों' फेम एक्ट्रेस कई ब्यूटी पेंजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं और सालों से मॉडलिंग में एक्टिव हैं। साल 2015 में उन्हें 'मिस एशिया' का खिताब भी मिला था। साल 2018 में उन्होंने रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स में हिस्सा लिया था।' उनका टीवी शो 'एक-दूजे के वास्ते 2' काफी पॉपुलर रहा था। वह कई फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
कियारा आडवाणी समझे जाने पर कनिका कपूर ने कही यह बात
कनिका कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कियारा से उनकी तुलना पर बात की। उन्होंने कहा कि पोस्टर देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें कियारा समझ लिया था और इस पर उन्हें बहुत हंसी आई थी। उन्होंने यह भी कहा उनकी तुलना पहले भी कियारा से हुई है, लेकिन इस बात तो बात अलग ही लेवल तक पहुंच गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तुलना से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें यह सोचकर हंसी आ रही थी कि फिल्म देखने पर लोग कियारा को ढूंढेंगे, लेकिन वहां उन्हें मैं नजर आऊंगी।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
यह भी पढ़ें- 'रामायण' में सीता-कैकेयी के लुक को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर डिजाइनर्स ने दिया जवाब
कब रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'?
राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' अगले शुक्रवार यानी 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इसका क्लैश इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' से होगा।
यह भी पढ़ें- क्या प्रीति जिंटा ने 'गदर' की सकीना को किया कॉपी? अमीषा पटेल बोलीं- जब तक वह अपनी सही जगह....
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।