Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

आलिया कुरैशी कौन हैं? 'मटका किंग' स्टार विजय वर्मा संग डेटिंग की खबरों को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां, पहले तमन्ना भाटिया संग जुड़ा था एक्टर का नाम

आलिया कुरैशी इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों के लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वो विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। आलिया कुरैशी कौन हैं और क्यों उनका नाम विजय वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है, चलिए आपको बताते हैं।    
Updated:- 2026-04-23, 18:23 IST
Aaliyah Qureshi Instagram

विजय वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'मटका किंग' के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है और कहा जा रहा है कि दोनों प्यार में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय वर्मा एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए और उसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इनका नाम आलिया कुरैशी है और इस वीडियो के सामने आने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आलिया कुरैशी कौन हैं?

आलिया कुरैशी कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jhalli ~ Aaliyah Qureishi (@jhalliverse)

विजय वर्मा संग नाम जुड़ने के बाद आलिया कुरैशी सुर्खियों में हैं। आलिया शाहरुख खान की फिल्म जवान का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें असली पहचान इसी फिल्म से मिली थी। इस फिल्म में वो शाहरुख जिन 6 लड़कियों के साथ मिलकर काम कर रहे थे, उन्हीं में से एक थीं। उनके किरदार का नाम जान्हवी था। उन्हें इस फिल्म के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। आलिया एक सिंगर, एक्टर, प्रोड्यूसर और सॉन्गराइटर हैं। इसके पहले वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज एटर्नली कंफ्यूज्ड ऐंड ईगर फॉर लव में भी नजर आई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें बचपन से म्यूजिक पसंद है और उन्होंने बचपन में कुछ गाने भी लिखे थे। इंस्टाग्राम पर Jhalliverse के नाम से उनका अकाउंट है। उनके लगभग 1 लाख 40 हजार फॉलोअर्स हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

यह भी पढ़ें- रजत दलाल की पत्नी कौन हैं? बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट ने की सीक्रेट वेडिंग, फोटोज पोस्ट करके फैंस को दिया सरप्राइज

विजय वर्मा के साथ जुड़ रहा है नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jhalli ~ Aaliyah Qureishi (@jhalliverse)

विजय के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट होने के बाद आलिया का नाम उनके साथ जुड़ रहा है और दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं। बता दें कि आलिया की उम्र 36 साल है और विजय 40 साल के हैं।

यह भी पढ़ें- Ritika Chauhan Kaun Hain: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका कौन हैं? यूट्यूबर के एक्सीडेंट के बाद तोड़ी चुप्पी, दोनों बनने वाले थे मम्मी-पापा लेकिन फिर...

विजय और तमन्ना का अफेयर रहा था चर्चा में

इससे पहले विजय का नाम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ जुड़ा था। दोनों ने साथ में एक वेब सीरीज में काम किया था और दोनों बॉलीवुड पार्टीज में भी अक्सर साथ स्पॉट होते थे। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ वक्त पहले इनका रिश्ता टूट गया था।


आलिया कुरैशी फिलहाल विजय वर्मा संग डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Aaliyah Qureshi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।