क्या विवियन डीसेना ने कर ली है शादी? जानें कौन हैं उनकी सीक्रेट वाइफ

मधुबाला टीवी सीरियल तो आपको याद ही होगा जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। आज हम आपको इस सीरियल से फेमस हुए एक्टर विवियन डीसेना के बारे में बताने वाले हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक बार फिर शादी कर ली है। विवियन डीसेना और एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी का तलाक 2021 के में हुआ था और अब उनकी दूसरी शादी की खबरें वायरल हो रही हैं।
कौन हैं विवियन डीसेना की सीक्रेट वाइफ?

विवियन की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर नौरान एली से शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि विवियन और नौरान ने मिस्र में शादी की है जिसमें सिर्फ क्लोज फैमिली मेंबर और फ्रेंड्स शामिल हुए थे। वहीं अगर नौरान अली की बात करें तो कहा जा रहा है कि वो मिस्र में पत्रकार हैं।
इसे भी पढ़ेंः टेलीविजन जगत के इन सबसे फेमस Love Triangles ने तोड़ा सबका दिल
कहां रहते हैं विवियन डीसेना और उनकी वाइफ
बताया जा रहा है कि विवियन डीसेना और नौरान एली की शादी को एक साल हो चुका है। दोनों मुंबई के लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट में रहते हैं।
शादी के बारे में कभी नहीं बताएंगे विवियन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवियन और नौरान ने फैसला लिया है कि वो अपनी शादी को सीक्रेट रखेंगे। वहीं अगर दोनों की मुलाकात की बात करें तो वो एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड किया था।
इसे भी पढ़ेंः मधुबाला के प्यार में पागल थे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री, जानें इंटरेस्टिंग किस्सा
2013 में की थी पहली शादी
View this post on Instagram
विवियन ने साल 2013 में वाहबिज दोराबजी के साथ शादी रचाई थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। विवियन सिर्फ तुम, मधुबाला और शक्ति: अस्तित्व के अहसास की जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। (पति अक्सर अपनी पत्नियों के पीठ पीछे करते हैं ये काम)
तो ये थी विवियन डीसेना और उनकी सीक्रेट वाइफ से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा एक्टर से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।