Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:26 AM IST

घर में होने वाली नोकझोंक को खत्म करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

घर में होने वाली रोजाना की चीक-चीक को खत्म करने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स की मदद लें।   
Updated:- 2022-11-03, 14:38 IST
image

घर में होने वाली रोज-रोज की नोकझोंक से हम सभी एक समय के बाद परेशान हो जाते हैं। कभी पति से झगड़ा होता है तो कभी सास के साथ बहस शुरू हो जाती है। दिक्कत तो तब और भी ज्यादा हो जाती है जब पति और पत्नी की लड़ाई लंबे दिनों तक चलती रहे। 

यही कारण है कि इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपके घर में होने वाली नोकझोंक बिल्कुल खत्म हो जाएगी। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

क्यों नहीं करनी चाहिए लड़ाई? 

लड़ाई को खत्म करने के टिप्स जानने से पहले जरूरी है कि आप लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए यह भी जानें। रिश्तों में दरार आने के साथ इस वजह से बच्चों को भी बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। 

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में शोधकर्ता रेना रिपेटी शेली टेलर और टेरेसा सीमैन ने 47 अध्ययनों पर काम कर बताया है कि खराब पारिवारिक वातावरण की वजह से बच्चों को बड़े होने के बाद बहुत दिक्कतों का सामना कर पड़ता है। इसी वजह से उनके स्वभाव में भी बदलाव आ जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः अगर पति के पास आपके लिए नहीं रहता समय, तो इन टिप्स को अपनाएं

tips to make good relationship

मनोवैज्ञानिक और लेखक लिसा फायरस्टोन अपने ब्लॉग में बताती है कि झगड़े से बचने के लिए आप कुछ बातों का ख्याल रखें जो इस प्रकार हैः 

एक्शन का रिएक्शन देने से बचें 

हम अक्सर लड़ाई के दौरान एक्शन का रिएक्शन दे देते हैं जो गलत है। इस वजह से हमें कई नुकसान उठाने पड़ते हैं। कोशिश यह करें कि आप हमेशा रिलैक्स रहें और माहौल शांत होने का इंतजार करे। गुस्से में किसी को भी बात समझाना बहुत मुश्किल होता है इसलिए उस समय बोलने से अच्छा है कि आप शांत हो जाने के बाद अपना पक्ष रखें। ('हैप्पी कपल' बनना है तो ये पांच गलतियां ना करें)

सुने और फिर बोले 

सुनने और बोलने से दोनों लोगों को बहुत हल्का महसूस होता है। अच्छा तरीका है कि आप लड़ाई के दौरान सामने वाले की सुने और उसे शांत हो जाने के बाद अपनी बात रखें। इससे मामला भी संभला रहेगा और दोनों लोग अपना पक्ष भी रख पाएंगे। 

उम्र को ना करें नजरअंदाज 

उम्र को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उम्र ज्यादा हो जाने के बाद अक्सर लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं। हो सकता है कि आपकी भी अपनी सास या मां के साथ लड़कियां होती हो। ऐसे में जरूरी है कि आप उनकी उम्र का ध्यान रख कर अपनी बात समझाने का प्रयास करें। (इन इंटरेस्टिंग तरीकों से पार्टनर को फील कराएं खास)

बच्चे करते हैं झगड़ा तो अपनाएं ये टिप्स 

अमेरिका की वेबसाइट रेसिंग चिर्डन पर प्रकाशित एक लेख में बताया गया है कि बच्चों को झगड़ने से बचाने के लिए उनके साथ रेगुरली समय बिताना चाहिए। ऐसा करने से आपको बच्चे रोजाना किस के साथ रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं, सब पता चल जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः Relationship Tips: ऐसे निभाएंगी अपना रिश्ता तो रिलेशनशिप हमेशा रहेगी मजबूत

इसी के साथ-साथ उन्हें बच्चों को अच्छे बुरे में फर्क, बोलने का तरीका, बड़े और छोटे का आदर करना भी सीखना चाहिए। कोशिश करें कि आप शुरुआत से ही अपने बच्चों को अच्छी आदतें सिखाएं। थोड़ी सी भी ढील देने पर आगे चलकर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। 

तो ये थे कुछ बिंदु जिन्हें ध्यान में रख कर घर में होने वाले लड़ाई झगड़े को काफी कम किया जा सकता है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही परिवार से जुड़ी किसी और परेशानी को खत्म करने के लिए भी जरूर प्रश्न करें। 

Image Credit: Freepik, HerZindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।