Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:10 AM IST

विराट कोहली को कौन कह बैठा छमिया? यूजर्स ने लगाई तगड़ी क्लास

 ट्विटर पर वायरल हो रही वीडियो में विराट कोहली को किसने छमिया कहा? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर। 
Updated:- 2022-07-07, 10:55 IST
image

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने खेल से एक अलग मुकाम हासिल किया है। यही कारण है कि उनके फैंस भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं। विराट अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ समय से वह एक बार फिर चर्चा में है। कारण है वायरल हो रहा वीडियो। इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर विराट को छमिया कहते सुनाई दे रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर का विराट को छमिया कहना उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो चुकी है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर विराट को छमिया कहा किसने? आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में। 

Virat Kohli को किसने कहा छमिया? 

मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ी किसी को आउट करके या कैच लेकर डांस करते दिखते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ इंग्लैंड की पारी के दौरान के हुआ। 60वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने सैम बिलिंग्स को क्लीन बोल्ड किया और इसके बाद विराट कोहली फील्ड पर डांस करने लग गए। इस पर हिंदी कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ, वीरेंद्र सहवाग से कहते हैं - विराट कोहली का डांस तो देखिए। इस बात के जवाब में सहवाग कहते हैं  -  छमिया नाच रही है। यह सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस को सहवाग की बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आपने देखा है ऐश्वर्या राय का ऐसा लुक? इस फिल्म में आएंगी राजकुमारी नंदिनी के रोल में नजर

लोगों ने लगाई क्लास

वीडियो वायरल होने के बाद लोग वीरेंद्र सहवाग के काफी नाराज हैं। विराट के फैंस के ट्वीट भी ट्विटर पर छाए हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह कैसी कमेंट्री है।" वहीं बहुत से लोग बीसीसीआई से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कुछ यूजर्स तो वीरेंद्र सहवाग को विराट से माफी मांगने के भी सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा, हम लोग आपकी कमेंट्री सुन-सुन कर थक चुके हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा - यही वजह है कि लोग इंग्लिश कमेंट्री सुनना पसंद करते हैं। वहां कम से कम इस तरह के जोक नहीं होते। 

इसे भी पढ़ेंः आजादी के सालों बाद भारत को मिली उसकी पहली महिला लोकसभा स्पीकर, जानें कौन हैं मीरा कुमार

विराट के फैंस को सहवाग का उन्हें छमिया कहना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। यही कारण है लोग वायरल वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको इस विषय पर क्या मानना है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: Robin Saroy/Twitter

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।