क्या आपने देखा है ऐश्वर्या राय का ऐसा लुक? इस फिल्म में आएंगी राजकुमारी नंदिनी के रोल में नजर

ऐश्वर्या राय जल्द ही निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन फिल्म में नजर आएंगी। जानिए इस फिल्म के बारे सबकुछ। 
Updated:- 2022-07-06, 18:24 IST
image

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब थीं, लेकिन अब वो जल्द ही धमाकेदार वापसी करने वाली है। ऐश्वर्या राय जल्द ही निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमें ऐश्वर्या बेहद शानदार लग रही हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या ऐसा रोल निभाने वाली हैं जो उन्होंने इससे पहले कभी निभाया है। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते ही चारों तरफ ऐश्वर्या के लुक की बातें हो रही हैं। लाइका प्रोडक्शन ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा होता है। पजुवूर की रानी नंदिनी से मिलें। पोन्नियिन सेलवन: पार्ट वन तमिल, हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

नंदिनी के रोल में कहर ढा रही हैं ऐश्वर्या

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय पजुवूर की रानी नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में दिखेंगी। इस फिल्म का पार्ट 2 पार्ट भी रिलीज होगा। फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार होने वाली है। यही कारण है कि इस फिल्म को लेकर बहुक एक्साइटेड हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस हिस्टोरिकल ड्रामा के लिए रहमान कुछ पुराने जमाने में इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः Gay Couple ने की कोलकाता में शादी, आप भी जानिए लव स्टोरी

निर्देशक मणिरत्नम ड्रीम प्रोजेक्ट है यह फिल्म

पोन्नियिन सेलवन फिल्म से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है जिस पर काफी लंबे समय से काम किया जा रहा है। निर्देशक मणिरत्नम ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म पर पहले भी कई बार काम करने का प्रयास किया गया है, लेकिन कास्टिंग की कमी के कारण उनकी फिल्म फ्लोर पर नहीं आ पाई थी। इस फिल्म में चियान विक्रम, तृषा, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, प्रकाश राज, सरथकुमार, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस पीरियड फिल्म के लिए म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।

इसे भी पढ़ेंः OMG: बीयर बनाने के लिए किया जाता है सीवेज के पानी का इस्तेमाल? जानिए कहां

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बहुत दमदार लग रहा है। फिल्म की कहानी दर्शकों को कितनी खुश करती है यह जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। यह फिल्म  30 सितंबर को रिलीज होगी।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Picture Credit: Lyca Productions/Twitter

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।