Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

Vastu Tips: धन का प्रतीक मानी जाती हैं इन जानवरों की मूर्तियां, जानें रखने की दिशा और सही तरीका

वास्तु में जानवरों को कोई न कोई शुभ वस्तु के साथ जोड़कर देखा जाता है। इसी कड़ी में धन का प्रतीक माने जाने वाले इन पशुओं की मूर्तियां घर में रखने के लाभ और सही दिशा के बारे में जानते हैं।  
Updated:- 2023-07-21, 14:55 IST
image

 

Ghar Ki Kis Disha Mein Rakhe In Janwaro Ki Murtiyan: हिंदु दर्म में हर एक पशु-पक्षी का किसी न किसी देवी-देवता से संबंध बताया गया है।

ठीक ऐसे ही वास्तु में जानवरों को कोई न कोई शुभ वस्तु के साथ जोड़कर देखा जाता है। इसी कड़ी में कुछ जानवर धन का प्रतीक माने जाते हैं।

धन का प्रतीक माने जाने वाले इन जानवरों की मूर्तियों को घर लाने और सही दिशा में रखने से धन लाभ के साथ-साथ अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि पशुओं की मूर्तियां घर में रखना धन में वृद्धि करता है और क्या है इन्हें रखने का सही तरीका। 

घर में लाएं उल्लू की मूर्ति 

उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन और प्रिय माना जाता है। ऐसे में हंसते हुए उल्लू की मूर्ति को घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे धन की परेशानी दूर होती है।  

money symbol idols of animals benefits

घर में लाएं ऊंट की मूर्ति 

ऊंट को सफलता और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ऊंट की मूर्ति ड्राइंग रूम में रखने से तरक्की प्राप्त होती है और बाधाएं दूर होती चली जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: Veda Bol: पूरे दिन में जुबान पर इस समय बैठती है मां सरस्वती, बोलने से पहले रखें ध्यान

घर में लाएं कछुए की मूर्ति 

कछुआ धन के साथ भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में पूजा घर में कछुए की मूर्ति रखने से धन में वृद्धि होती है और वास्तु दोष दूर होता है।  

घर में लाएं हाथी की मूर्ति 

हाथी को धन के साथ-साथ परिवार की एकता के लिए भी जाना जाता है। हाथी की मूर्ति घर के मध्य स्थान पर रखने से पारिवारिक समबन्ध बेहतर होते हैं। 

घर में लाएं हंस की मूर्ति

हंस धन और ज्ञान का प्रतीक होता है। इसे वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए भी शुभ माना जाता है। हंस के जोड़े की मूर्ति को घर के बेडरूम में रखें। 

यह भी पढ़ें: Laddu Gopal: घर में किस धातु के बने लड्डू गोपाल रखें

घर में लाएं मछली की मूर्ति

मछली भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार के प्रतीक के रूप में जानी जाती है। मछली की मूर्ति को घर की पूर्व दिशा (पूर्व दिशा में रखें ये चीजें) में रखने से श्री हरि कृपा बरसाते हैं।  

money symbol idols of animals significance

घर में लाएं गाय की मूर्ति 

गाय की मूर्ति घर की तिजोरी या मंदिर में रखनी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि एवं संपन्नता आती है और घर का कैसा भी संकट दूर हो जाता है।

 

आप भी इन जानवरों की मूर्तियों को घर में सही दिशा और तरीके से रख सकते हैं और लाभ पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: amazon, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।