Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

क्रॉकरी की शॉपिंग के लिए आप भी जा सकती हैं इन मार्केट्स में

किचन को सुंदर बनाने के लिए खूबसूरत क्रॉकरी सेट चाहिए होता है। दिल्ली में क्रॉकरी के लिए कई कई बेहतरीन मार्केट्स हैं।
Updated:- 2023-01-16, 18:30 IST
image

किचन को कौन-सी चीजें सुंदर बनाती हैं? शेल्फ, बर्तन और गैस? किचन में सबसे ज्यादा जरूरी बर्तन होते हैं क्योंकि इनके बगैर खाना नहीं खाया जा सकता है। क्या आपको भी सुंदर-सुंदर क्रॉकरी सेट खरीदने का शौक है? इसके लिए आप ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक सब कुछ चेक कर लेती हैं। किचन की शोभा बढ़ाने के लिए क्रॉकरी सेट रखने चाहिए। यह खाने को भी ब्यूटीफुल बना देते हैं। 

ऐसा कोई सामान नहीं है जो दिल्ली में न मिलता है। बकायदा दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं जहां स्पेशल सामान मिलता है। क्रॉकरी के लिए भी आप दिल्ली की मार्केट्स एक्सप्लोर कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कौन सी हैं वह मार्केट जहां सस्ते और अच्छा क्रॉकरी सेट मिलता है तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

आजाद मार्केट

azad market for crockery shoppingदिल्ली में एक नहीं बल्कि कई होलसेल मार्केट हैं। इन मार्केट्स का फायदा यह होता है कि आप यहां से कम दाम में ज्यादा चीजें खरीद सकती हैं। इसी तरह सिंगल क्रॉकरी सेट आपको महंगा पड़ेगा। इसलिए आपको इसे होलसेल में खरीदना चाहिए। 

अगर आप होलसेल में क्रॉकरी का सामान खरदीना चाहती हैं तो आजाद मार्केट का चक्कर लगाएं। यह मार्केट पुलबंगश के पास है। यहां आपको चारों तरफ क्रॉकरी की ही शॉप दिखेंगी। डिनर सेट की कीमत 300 रूपये से शुरू है। आजाद मार्केट में हर टाइप की क्रॉकरी मिलती है। इसलिए आप यहां से निराश होकर जा ही नहीं सकती हैं। 

पहाड़गंज मार्केट 

दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट में से एक है पहाड़गंज मार्केट। यहां आपको सब्जी से लेकर कपड़ों तक सभी चीजें मिल जाएंगी। क्रॉकरी सेट की खरीदारी करने के लिए भी पहाड़गंज मार्केट बेस्ट है। मेन मार्केट में घुसते ही आपको पटरी और शॉप में क्रॉकरी नजर आ जाएंगी। हालांकि, आपको कलावती वाली लाइन में भी क्रॉकरी का सामान मिल जाएगा।

इस मार्केट तक जाने के लिए आपको आरकेआश्रम जाना होगा। वहां से ऑटो लें। इस बात का ध्यान रखें कि यहां काफी भीड़ होती है। इसलिए जल्दी घर से निकलें और शाम तक शॉपिंग पूरी कर लें। 

इसे भी पढ़ें: घर के लिए लाने जा रही हैं नया डिनर सेट तो ध्यान में रखें ये बातें

हौज रानी मार्केट 

hauz rani marketअगर आप सरोजिनी मार्केट और लाजपत जाकर बोर हो गई हैं तो आपको क्रॉकरी की शॉपिंग के लिए हौज रानी मार्केट एक्सप्लोर करनी चाहिए। हौज रानी मार्केट में आपको सेरेमिक और क्ले से बनी क्रॉकरी मिल जाएंगी। क्रॉकरी के अलावा आपको यहां बास्केट,बाउल, पॉट और कप अच्छे और सस्ते दाम में मिलेंगे। 

किचन के सामान के अलावा आप यहां से अपने बाथरूम के मेकओवर के लिए चीजें खरीद सकती हैं। इस मार्केट की खास बात है कि यह हमेशा लगती है। यह मार्केट साकेत और मालवीय नगर के पास है। यानी आपको येलो लाइन से ट्रैवल करना होगा। 

इसे भी पढ़ें: ये खूबसूरत डिनर सेट्स आपके फेस्टिव सीजन को बना देंगे खास

कुम्हार विलेज 

जैसा कि इस जगह के नाम से पता चलता है, यहां ज्यादातर कुम्हार लोग ही रहते हैं। यहां पर आप पोट्ररी करना सीख भी सकते हैं। यह आपके लिए एक नया अनुभव होगा जो शायद आपको जरूर पसंद आए। यहां आपको सेरेमिक का सारा आइटम मिलेगा। यहां जाने के लिए आपको रेड लाइन लेनी होगी। यहां से आर कुम्हार विलेज, रानी बाग पहुंच जाएंगी। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।