Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

ये खूबसूरत डिनर सेट्स आपके फेस्टिव सीजन को बना देंगे खास

फेस्टिव सीजन में आप कई सामान खरीदने के लिए शॉपिंग करते होंगे। अगर आपको इस बार खूबसूरत डिनर सेट खरीदना है तो यह लेख जरूर पढ़ें।   
Updated:- 2022-09-06, 01:55 IST
image

अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस फेस्टिव सीजन में डिनर करने का प्लान कर रहें हैं तो आपके पास एक बेहतरीन डिनर सेट जरूर होना चाहिए। डिनर सेट आपके उस मौके को और भी ज्यादा खास बना देता है। इस बार त्योहार पर डिनर सेट खरीदने की सोच रहें हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ खूबसूरत डिनर सेट बताएंगे जिन्हें आप फेस्टिव सीजन में अपने परिवार के लिए खरीद सकते हैं। ये डिनर सेट आप आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। 

 

1) किंड्रेड मेलामाइन डिनर सेट 

  dinner sets for festival

यह डिनर सेट बेहद खूबसूरत डिनर सेट होता है जो आपको सफेद और नीले रंग के साथ फ्लोरल पैटर्न में मिल जाएगा। 

इस सेट में आपको 6 बड़े प्लेट, 6 छोटे प्लेट, 12 छोटा बाउल और 3 बड़े बाउल मिलेंगे। इसके अलावा आपको 1 ट्रे और 2 बड़े चम्मच का पैक भी मिलेगा। 

यह डिनर सेट आप किसी को फेस्विल पर गिफ्ट भी कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि यह सेट डिशवॉशर सेफ और रस्ट प्रूफ भी है। 

अगर आपको एलिगेंट लुक वाले डिनर सेट पसंद हैं तो यह आपके डाइनिंग टेबल को एलिगेंट लुक दे सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें- इस दिवाली कुछ यूनिक सामानों से सजाएं अपना घर

2. एक्सक्लूसिवलेन हैंड पेंटेड सिरेमिक डिनर सेट

 DINNER SETS FOR FESTIVAL SEASON

आपको बता दें कि यह डिनर सेट भारतीय कारीगरों के द्वारा हैंड पेंटेड है और यह डिनर सेट दिखने में काफी सुंदर लगता है। 

इसमें आपको कई तरह की डिजाइन मिल जाएगी। 

यह डिनर सेट माइक्रोवेव और डिशवॉशर में सुरक्षित रहता है। 

आपको बता दें कि यह  डिनर सेट सिरेमिक से बना हुआ है। इसमें आपको 4 डिनर प्लेट मिलती हैं। 

इसका वजन भी बाकी डिनर सेट के मुकाबले काफी कम होता है और यह रोजाना इस्तेमाल करने के लिए भी बहुत बढ़िया ऑप्शन है।

 इसे भी पढ़ें: कम समय में बनानी है खूबसूरत रंगोली तो ये 5 हैक्स करेंगे मदद

3) मी एंड मो सिरेमिक स्टोन वेयर हैंडमेड डिनर प्लेट

 dinner sets design

यह हैंडमेड डिनर सेट आपको मल्टीकलर में मिल जाएगा। जिसमें 4 पीस प्लेट के सेट मिलते हैं। आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

यह डिनर सेट चीनी मिट्टी से बना हुआ होता है। आपको यह भी बता दें कि यह सीसा और कैडमियम से मुक्त भी है। आप इसे ओवन में साथ भी उपयोग कर सकते हैं।

यह डिनर सेट दिखने में काफी एलिगेंट स्टाइल का है। 

आपको बता दें कि यह डिनर सेट पूरी तरह से जर्मन ग्लास तकनीक से बनाया गया है इसलिए इस पर किसी भी तरह के हल्के निशान का कोई असर नहीं होता। आप इसे कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह बहुत दिनों तक अपनी चमक को नहीं खोता है।

 

4) मरमेड टेल्स हैंड-पेंटेड सिरेमिक डिनर सेट

unique dinner sets for festival 

आपको बता दें कि यह काफी सुंदर और रंगीन हैंड पेंटेड डिनर सेट लगता है और अगर आप साधारण और खूबसूरत डिनर सेट की तलाश कर रहें हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। 

इसमें आपको 4 डिनर प्लेट और 4 छोटे बाउल भी मिलते हैं। 

यह डिनर सेट प्रीमियम क्वालिटी के साथ ग्लॉसी फिनिश में होता है। 

यह माइक्रोवेव और डिशवॉशर में सुरक्षित रहता है। इसकी हैंड पेंटेड डिजाइन दिखने में बहुत सुंदर लगती है।

 

 

तो यह थे सभी डिनर सेट जिसे आप फेस्टिवल के समय एक बेहतरीन डिनर करने के लिए खरीद सकते हैं।  

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image credit- amazon/freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।