Swing In Home Vastu: घर में लगा रहे हैं झूला तो वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

Swing In Home Vastu: वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी वस्तु का अत्यधिक महत्व बताया गया है। यूं तो ऐसी बहुत सी वस्तुएं हैं जो घर में रखी जाती हैं लेकिन आज हम बात करेंगे झूले की। आप में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जिन्हें घर में झूला रखने का शौक होगा या घर में झूला रखा होगा।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि घर में झूला लगाते समय वास्तु नियमों का ध्यान अवश्य रखन चाहिए। चूंकि घर से जुड़ी हर एक चीज का वास्तु व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके जीवन को प्रभावित करता है, ऐसे में झूले के गलत दिशा में होने पर वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और उसका दुष्प्रभाव आपके पूरे परिवार पर पड़ सकता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झूला लगाना शुभ माना जाता है। झूला लगाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) नष्ट हो जाती है। झूला लगाने से घर में अशुभ ग्रहों या यूं कहें कि पाप ग्रहों के दोष और दुष्ट दृष्टि से छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Hindi Month Paksh: एक महीने में क्यों होते हैं सिर्फ दो पक्ष, क्या है इनका महत्व
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में झूला लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि झूला धातु या बांस के बजाय मुख्य रूप से लकड़ी से बना हुआ हो। लकड़ी से बना झूला लगाने से घर में धन टिकता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
- इसके अलावा, लकड़ी से बना झूला घर में लगाने से घर की बरकत बनी रहती है और घर के बच्चों पर इसका अत्यंत ही शुभ प्रभाव पड़ता है। बच्चों को पढ़ाई में सफलता मिलती है और उनके मन का भय भी दूर होता है।
- झूले को हमेशा उस दिशा में लगाना चाहिए जहां से उसे हिलाने पर वह पूर्व से पश्चिम की ओर झूले। ताकि इस दिशा में झूला लगाने से झूलने वाले व्यक्ति का मुंह पूर्व (पूर्व दिशा में रखें ये चीजें) या उत्तर की ओर।
इसे जरूर पढ़ें: खंडित मूर्तियों की पूजा वर्जित क्यों है, जानें इनके विसर्जन का तरीका
- पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके झूलने से भाग्य साथ देता है, किस्मत चमकने लगती है, हर काम में सफलता मिलने लग जाती है और रुय्के हुए काम बनने लगते हैं। भूल से भी दक्षिण दिशा में झूला लगाने की गलती न करें।
तो ये थे घर में झूला लगाने के वास्तु नियम जिनपर आपको अवश्य ही ध्यान देना चाहिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।